---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: ग्रुप स्टेज के सभी विनर्स को एकसाथ रखने पर कप्तान सूर्यकुमार ने दिया यह बयान, सुपर 8 के पहले मुकाबले के लिए तय हुई प्लेइंग इलेवन

T20 World Cup Super 8: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्वकप सुपर 8 के सिस्टम विवाद पर बड़ा बयान दिया। साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन तय हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2026 12:44 अपराह्न

T20 World Cup Super 8
Follow Us
---Advertisement---

T20 World Cup Super 8: अगर आप क्रिकेट फैन हैं, तो आपको पता होगा कि टी20 विश्वकप सुपर 8 राउंड शनिवार से शुरू हो चुका है। मगर क्रिकेट फैन्स और कई दिग्गजों के बीच आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के सुपर-8 सिस्टम को लेकर बहस चल रही है। मौजूदा विश्वकप के सुपर 8 राउंड में सभी लीग स्टेज में फर्स्ट आने वाली टीमों को एकसाथ रखा गया है। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे की टीम शामिल है। जबकि सुपर-8 के दूसरे ग्रुप में सभी निचले क्रम की टीमों को रखा गया है। इसमें पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका शामिल है। ऐसे में अब इस विवाद पर भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

T20 World Cup Super 8 के सिस्टम पर कप्तान सूर्यकुमार ने दिया यह बयान

इंडिया कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘सर, मुझे इस प्री सीडिंग के बारे में कुछ नहीं पता, यह कौन करता है। निश्चित रूप से जैसा कि मैंने पिछले पीसी के दौरान भी कहा था, अगर मैं उस स्थिति में हुआ, तो मैं निश्चित रूप से इसे ठीक करने की कोशिश करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘देखो, सब लोग इस जगह पर खेल चुके हैं, जो भी आईपीएल के लिए आता है, वह सभी जगहों पर खेल चुका होता है।’

वहीं, सुपर-8 के सिस्टम को आईसीसी ने सही ठहराते हुए लॉजिस्टिक दिक्कतों का हवाला दिया। टूर्नामेंट को भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट कर रहे थे, इसलिए पहले से प्लानिंग करना जरूरी था, और गवर्निंग बॉडी का कहना है कि प्री-सीडिंग सिस्टम लागू करने से वेन्यू बांटने और शेड्यूलिंग को आसान बनाने में मदद मिली। वेन्यू के इंतजाम, सिक्योरिटी प्लानिंग, ब्रॉडकास्ट टाइमटेबल और पूरे फैन मैनेजमेंट को कोऑर्डिनेट करने के लिए प्री-सीडिंग जरूरी थी।

टी20 विश्वकप सुपर 8 के पहले मैच के लिए तय हुई प्लेइंग इलेवन

रविवार को सुपर-8 के तहत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर कहा, ‘अभिषेक के फॉर्म के बारे में, मुझे उन लोगों की चिंता है जो अभिषेक के फॉर्म को लेकर परेशान हैं। मुझे उनकी चिंता है। वे अभिषेक के फॉर्म को लेकर इतने परेशान क्यों हैं?’

ऐसे में साफ हो गया है भारतीय टीम अभिषेक शर्मा के साथ अपनी पारी की शुरुआत करेगी। साथ में ईशान किशन, फिर तिलक वर्मा, कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

अप्रैल 13, 2026

Lalit Modi

अप्रैल 12, 2026

Sanju Samson

अप्रैल 12, 2026

Usman Tariq

अप्रैल 11, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

अप्रैल 11, 2026

IPL 2026

अप्रैल 10, 2026