---Advertisement---

Team India Jersey World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी आई सामने, Video देख हो जाएंगे भावुक

Team India Jersey World Cup 2023: विश्व कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी को लॉन्च कर दिया गया है। एडिडास कंपनी ने नए अंदाज में नई जर्सी को जारी कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 20, 2023 3:25 अपराह्न

Team India World Cup 2023 Jersey
Follow Us
---Advertisement---

Team India Jersey World Cup 2023 : आगामी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारत समेत दुनियाभर के फैंस काफी उत्साहित हैं। कई क्रिकेट पूर्व दिग्गज इस विश्व कप में भारतीय टीम को प्रबल दावेदार मान रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया की जर्सी जारी कर दी गई है। मशहूर कंपनी एडिडास ने क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम की शानदार जर्सी को जारी करते हुए एक गाना भी रिलीज किया है। बुधवार को एडिडास ने आकर्षक जर्सी से पर्दा उठाया और भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया।

एडिडास ने जारी की टीम इंडिया की नई जर्सी

एडिडास ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए 3 का ड्रीम गाना भी पेश किय़ा। ये गाना फेमस सिंगर रफ्तार ने गाया है। गाने में 1983, 2011 और अब 2023 विश्व कप को जीतने के सपने को लेकर गाना जारी किया गया है।

कैसी है भारतीय टीम की नई जर्सी

एडिडास इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी को जारी करते हुए इसमें काफी बदलाव किया है। नई जर्सी में कंधे पर तीन सफेद धारियों की जगह अब तिरंगे के रंग में धारियां दिखाई देंगी। साथ ही बीसीसीआई के लोगो में अब सितारे नजर आएंगे, जोकि भारत के दो विश्व कप 1983 और 2011 जीतने का प्रतीक है। आपको बता दें कि एडिडास भारतीय क्रिकेट की आधिकारिक किट स्पॉन्सर ब्रॉन्ड भी है।

भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा

गौरतलब है कि क्रिकेट विश्व कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के मैच के साथ होगी। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई में करेगी। इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026