Urvil Patel: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग को इंडियन प्रतिभा लीग भी कह सकते हैं। जी हां, आईपीएल 2026 ने एक और खिलाड़ी को पहचान दिलाई है और उसका नाम है उर्विल पटेल। सीएसके यानी चेन्नई सुपर किंग्स का यह बैटर अब हर किसी के दिमाग में घुस चुका है। इसकी वजह भी खास है, 27 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार को चेन्नई के मैदान पर विस्फोटक इनिंग खेलकर सभी क्रिकेट फैन्स और दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया। ऐसे में इस युवा खिलाड़ी ने अपने पिता के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट डाली, जोकि इंटरनेट पर वायरल हो गई।
उर्विल पटेल की इंस्टाग्राम पोस्ट से इमोशनल हुए फैन्स, दी प्रतिक्रियाएं
दरअसल, सीएसके के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर अपने पिता के लिए पोस्ट डाली, जिसे देखकर क्रिकेट फैन्स भावुक हो गए। ऐसे में फैन्स ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा की। एक यूजर ने लिखा, ‘अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराने से बड़ी कोई सफलता नहीं है।’ दूसरे ने कहा, ‘यह पारी उनके पिता को समर्पित थी।’ तीसरे ने लिखा, ‘कितना पवित्र और खूबसूरत पल! उस जबरदस्त पारी के बाद उर्विल का अपने पिता के पैर छूना यह दिखाता है कि असली ताकत कहां से आती है।’ जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘मेरा भाई इस दुनिया में किसी भी चीज से ज्यादा अपने पिता से प्यार करता है, उम्मीद है कि वह हमेशा उन्हें गर्व महसूस करवाएगा।’
Urvil Patel’s Instagram post for his father. 🥹
– The respect he carries for his dad. 🫡🔥 pic.twitter.com/fnjiu685qj
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 10, 2026
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने तूफानी पारी के लिए उर्विल पटेल की तारीफ की
वहीं, उर्विल पटेल की आतिशी इनिंग के लिए भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा, ‘इसे “शानदार पारी” कहना तो कम ही होगा। पिच बिल्कुल भी आसान नहीं थी, खासकर पावरप्ले के बाद, लेकिन जिस तरह से उर्विल पटेल ने बैटिंग की, वह सचमुच जबरदस्त थी। उनके टैलेंट में कुछ तो खास बात है। यहां तक कि पहले दिन जब वे केकेआर के खिलाफ खेलने आए थे, तभी मुझे इसका अंदाजा हो गया था। लेकिन आज उन्होंने जो पारी खेली, वह सचमुच शानदार थी। मैंने बहुत कम खिलाड़ियों को ऐसी पारी खेलते देखा है। सीएसके को उन्हें सभी मैचों में खिलाना चाहिए।’
🚨 SUNIL GAVASKAR ON URVIL PATEL UNBELIEVABLE INNINGS 🚨
Sunil Gavaskar Said 🗣️,
“Calling it a “brilliant innings” would be an understatement. The pitch was not at all easy, especially after the powerplay, but the way Urvil Patel batted was just outstanding. He has something… pic.twitter.com/QxbYDhAOVF
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) May 10, 2026
मालूम हो कि उर्विल पटेल ने सिर्फ 23 गेंदों में 65 रनों की तूफानी इनिंग खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 सिक्स निकले। साथ ही सीएसके के इस युवा खिलाड़ी ने मात्र 13 बॉलों में 50 रन पूरे किए। इस इनिंग के साथ उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल के 13 गेंदों पर फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की। युवा प्लेयर की धाकड़ इनिंग की बदौलत ही सीएसके ने चेन्नई के मैदान पर लगभग 7-8 साल बाद 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया। सीएसके ने इस मैच में एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जॉयंट्स को 5 विकेट हराया।






