---Advertisement---

Viral IPL Video: जब Suresh Raina ने चौकों-छक्कों की लगाई थी झड़ी, मात्र 25 गेंदों में जड़ दिए थे ताबड़तोड़ 87 रन

रैना ने आईपीएल में एक ऐसी ही पारी खेली है जिसमें उन्होंने अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए थे। सुरेश रैना द्वारा खेली गई इस पारी का वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral IPL Video) होता रहता है और सभी क्रिकेट प्रेमियों को खूब पसंद आता है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 15, 2023 9:15 पूर्वाह्न

Viral IPL Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral IPL Video: जब भी आईपीएल में बेहतरीन बल्लेबाजों का नाम आता है तो हर किसी के जुबान पर एक नाम जरूर होता है और वह Mr. IPL कहे जाने वाले सुरेश रैना (Suresh Raina) का है। जिन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता है। रैना ने आईपीएल में एक ऐसी ही पारी खेली है जिसमें उन्होंने अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए थे। सुरेश रैना द्वारा खेली गई इस पारी का वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral IPL Video) होता रहता है और सभी क्रिकेट प्रेमियों को खूब पसंद आता है।

रैना ने खेली थी ताबड़तोड़ पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना ने आईपीएल 2014 में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था। उन्होंने 2014 के दूसरे क्वालीफ़ायर में पंजाब किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए मात्र 25 गेंदों में 87 रन बना दिए थे। उन्होंने इस बेहतरीन पारी के दौरान 12 चौके और 6 जबरदस्त छक्के जड़े थे। सबसे खास बात यह रही थी की रैना का इस बेहतरीन पारी के दौरान 348 का स्ट्राइक रेट रहा था। हालांकि, 87 रन बनाने के बाद वह रन आउट हो जाते हैं। लेकिन रैना की इस पारी को आईपीएल के सबसे बेहतरीन पारियों में से एक माना जाता है।

Also Read: LLC MASTERS 2023: दोहा में CHRIS GAYLE की दहाड़, 43 साल की उम्र में बरसाए ताबड़तोड़ छक्के, VIDEO VIRAL

यहाँ देखें Viral IPL Video:

Click here: https://www.iplt20.com/video/17976/m59-kxip-vs-csk-suresh-raina-s-87

चेन्नई को मिली थी हार

2014 के दूसरे क्वालीफ़ायर में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में पंजाब की तरफ से वीरेंदर सहवाग ने शानदार शतक लगाया था जिसके वजह से पंजाब ने 20 ओवर में 226 रन बना लिए थे। हालांकि, रैना की बेहतरीन पारी के दम पर चेन्नई ने भी अंत तक 202 रन बना दिए थे। लेकिन आखिरकार उन्हें 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026