---Advertisement---

PAK vs AFG : वसीम अकरम ने हार के बाद लगाई पाकिस्तान टीम की क्लास, खिलाड़ियों की फिटनेस पर उठाए सवाल

PAK vs AFG : कल क्रिकेट के सबसे बाद उलटफेर मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान को अफगानिस्तान से 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। ये पाकिस्तान की वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी हार रही। इस हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी से लेकर टीम ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 24, 2023 4:01 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs AFG : कल क्रिकेट के सबसे बाद उलटफेर मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान को अफगानिस्तान से 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। ये पाकिस्तान की वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी हार रही। इस हार के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ी से लेकर टीम मैनेजमेंट पूर्व क्रिक्टर्स के निशाने पर आ गए।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने टीम की जमकर क्लास लगाई। इतना ही नहीं उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा,” 280-290 बड़ा स्कोर होता है। पाकिस्तान की फील्डिंग बहुत खराब थी। खिलाड़ियों का फिटनेस लेवल आप देखें। अब मैं किसी के अलग अलग नाम थोड़ी लूंगा. हमारी टीम का दो साल से फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है। लड़को का मुंह देखो लगता है रोज़ 8 किलो निहारी खाते हैं। कोई फिटनेस होती है, उसके लिए फिटनेस टेस्ट होता है। “

फिटनेस टेस्ट पर दिया जोर

पहले भारत फिर ऑस्ट्रेलिया और अब अफगानिस्तान। लगातार तीन हार के बाद पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन से फैंस और पूर्व क्रिकेटर बेहद निराश हैं। वसीम अकरम ने खिलाड़ियों की फिटनेस पर आगे बात करते हुए कहा,” हम दो साल से के रहे हैं फिटनेस टेस्ट कराओ, लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। कोई टेस्ट भी होना चाहिए. आप प्रोफेशनली खेल रहे और उसके लिए आपको पैसे मिल रहे हैं। आप देश को रिप्रेस्ट कर रहे हैं। फील्डिंग फिटनेस पर निर्भर करती है और हम वहीं लग कर रहे हैं। ”

बराबरी पर आए पाक-अफगान

PAK vs AFG मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 286 रन बनाकर जीत हासिल की। पाकिस्तान को हराकर अफगानिस्तान पाकिस्तान की बराबरी पर आ गया है। अफगानिस्तान ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में पॉइंट्स टेबल पर 2 जीत से 4 अंक के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं पाकिस्तान भी 2 जीत और 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026