---Advertisement---

Rishabh Pant को रात 1 बजे क्यों आयी मुख्यमंत्री धामी की याद? जानें क्रिकेटर का असली दर्द

Rishabh Pant : आधी रात को भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा, जिस की हर तरफ चर्चा होने लगी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 8, 2026 11:00 पूर्वाह्न

Rishabh Pant
Follow Us
---Advertisement---

Rishabh Pant:  भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट लिखा जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने रात के एक बजे  एक्स पर  उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी और अपने दिल का दर्द बयां किया। जिसके बाद हर तरफ क्रिकेटर की समस्या की चर्चा होने लगी है। वहीं, काफी लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि, ऋषभ क्या सच में इतने ज्यादा परेशान है कि, जो रात के एक बजे मदद की गुहार लगा रहे हैं? ऋषभ पंत के पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Rishabh Pant ने जमीन खरदीने के लिए सीएम धामी से लगाई गुहार

आपको बता दें, ऋषभ पंत ने एक्स पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए रात के एक बजे लिखा, ‘मैं पिछले 3 साल से वहां जमीन तलाशने की कोशिश कर रहा हूँ। मैं अपना पूरा बेस दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट करना चाहता हूँ, लेकिन मुझे रहने के लिए कोई अच्छी, बड़ी और साफ जगह नहीं मिल पा रही है। जमीन ढूंढना ‘डरावना सपना’ बन गया है।

 

Rishabh Pant
Rishabh Pant

मेरी आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि कृपया जमीन जमीन दिलाने में मेरी मदद करें। आजकल जमीन खरीदने की प्रक्रिया में स्पष्टता न होने की वजह से यह मेरे लिए एक डरावना सपना बन चुका है।इंटरनेशनल लेवल पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए वैसे तो गिफ्ट मिलना अच्छी बात है, लेकिन अगर आप इजाजत दें, तो मैं इसे सरकार से सरकारी रेट पर ही खरीदना चाहता हूँ। कम से कम मैं अपने राज्य में अपना पहला घर तो बना सकूं।पहाड़ी लोगों के बीच लौटना है? ताकि वह अपने ‘पहाड़ी लोगों’ के बीच रह सकें और उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान दे सकें। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि यह जमीन खरीदने की सरकारी प्रक्रिया कैसे की जाती है, कृपया इस मामले को देखें।’

ऋषभ पंत जल्द  दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलेंगे

आपको बता दें, ऋषभ पंत बहुत जल्द भारत के श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए दिख सकते हैं। यह सीरीज 15 अगस्त 2026 से शुरू होने जा रही है और इसका पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक 97 छक्के लगाए हैं। अगर वो इस बार तीन छक्के और लगा लेते हैं तो वो भारत में इतिहास रच देंगे। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। यही वजह है कि, 28 साल के  क्रिकेटर से फैंस को काफी सारी उम्मीदे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026

Rohit Sharma

जुलाई 17, 2026