---Advertisement---

यहां खरीद सकेंगे Asia Cup के टिकट , पीसीबी ने दी खुशखबरी

Asia Cup 2023: इस साल एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा हैं। आपको बता दें कि इस बार एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक श्रीलंका और पाकिस्तान के अलग अलग स्थानों पर खेला जाएगा। अब ऐसे में फैंस को टिकट लेने की काफी जल्दी हैं ताकि वह ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 12, 2023 9:08 अपराह्न

ASIA CUP @2023......
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: इस साल एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने जा रहा हैं। आपको बता दें कि इस बार एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितम्बर तक श्रीलंका और पाकिस्तान के अलग अलग स्थानों पर खेला जाएगा। अब ऐसे में फैंस को टिकट लेने की काफी जल्दी हैं ताकि वह लाइव मैच का लुफ्त उठा सकें। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब इसे लेकर अहम् जानकारी दी हैं।

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शुरू होगी टिकेटों की बुकिंग

एशिया कप के लिए टिकटों की बुकिंग 14 अगस्त से शुरू हो जायेगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। पीसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि, ‘आप अपना टिकट pcb.bookme.pk पर खरीद सकते हैं।’ साथ में पीसीबी ने लिखा कि, ‘फर्स्ट क्लास और जनरल क्लास के लिए टिकटों की बिक्री 76 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू हो जाएगी।’

पाक-भारत मैच 2 सितम्बर को कैंडी में होगा


आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का हाईवोल्टेज मुकाबला 2 सितम्बर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। पहले एशिया कप कि मेजबानी का अधिकार सिर्फ पाकिस्तान को सौंपा गया था लेकिन भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से मना करने के बाद श्रीलंका को न्यूट्रल वेन्यू के तौर पर एशिया कप कि मेजबानी सौंपी गयी है। इस दौरान पकिस्तान में जहां एशिया कप के 4 मैच खेले जाएंगे वहीं श्रीलंका के अलग अलग स्थानों पर कुल 9 मैच खेले जाएंगे।

2008 में पाकिस्तान ने की थी मेजबानी

पाकिस्तान को साल 2008 में एशिया कप होस्ट करने का अधिकार दिया गया था। 2008 में खेले गए एशिया कप का खिताब श्रीलंका की टीम ने जीता था। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम नेआखिरी बार साल 2012 में एशिया कप का खिताब जीता था। भारतीय टीम एशिया कप की सबसे सफलतम टीमों में से एक रही है। भारत ने यह खिताब कुल 7 बार जीता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026