---Advertisement---

चिड़िया उड़ाने के बाद अब Twitter के नाम के साथ ये क्या कर बैठे एलन मस्क, जानकर यूजर्स को लग सकता है सदमा!

Twitter: ट्विटर को जब से एलन मस्क ने अपने हाथों में लिया है तब से ये माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म लगातार सुर्खियों में है। कभी इसके सब्सक्रिप्शन पॉलिसी को लेकर बदलाव की खबरें आती हैं तो कभी एडिट फीचर को लेकर, तो कभी पेड यूजर्स के लिए अपने कंटेंट पॉलिसी को लेकर भी अन्य सुविधाों को देने की खबरें आती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 30, 2023 1:16 अपराह्न

Twitter
Follow Us
---Advertisement---

Twitter: ट्विटर को जब से एलन मस्क ने अपने हाथों में लिया है तब से ये माइक्रोब्लागिंग प्लेटफॉर्म लगातार सुर्खियों में है। कभी इसके सब्सक्रिप्शन पॉलिसी को लेकर बदलाव की खबरें आती हैं तो कभी एडिट फीचर को लेकर, तो कभी पेड यूजर्स के लिए अपने कंटेंट पॉलिसी को लेकर भी अन्य सुविधाों को देने की खबरें आती हैं। आज फिर ट्विटर एक बार खबरों में है पर इसकी वजह है ट्विटर का वो निर्णय जिसने इसकी कायाकल्प को ही बदल दिया है। आइये बताते हैं क्या है पूरी खबर।

अब लोगो के साथ बदल गया ट्विटर का नाम

खबरों की माने तो के मालिक एलन मस्क के दिशानिर्देश पर अब कर्मचारियों ने ट्विट के आधिकारिक नाम को भी बदल दिया है। जो पहले ट्विटर के ट्विट के नाम से जाना जाता था उसे अब पोस्ट के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर ने यह बदलाव एंड्रॉएड से लेकर एप्पल तक के फोन में किए हैं। अब हर जगह ट्विटर के ट्विट को पोस्ट के नाम से देखा जा सकता है।

पहले भी हो चुके हैं कई बदलाव

जबसे एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभाली है उन्होनें इसकी कायाकल्प ही बदल दी है। इसके पहले भी ट्विटर अनेकों बदलाव से गुजर चुका है जिसमें सब्सक्रिप्शन पॉलिसी से लेकर पेड यूजर्स के लिए अपने कंटेंट पॉलिसी तक के फीचर हैं। इसके अतिरिक्त अब पैसे देकर ब्लू टिक भी लिया जा सकता है। ये भी ट्विटर के सब्सक्रिप्शन पॉलिसी का ही हिस्सा है।

बढ़ रही है एक्टिव यूजर्स की संख्या

कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर से जुड़ी एक जानकारी सामने लाई है जिसकी माने तो ट्विटर के एक्टिव यूजर्स की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। उनकी माने तो उनके कमान संभालने के बाद से X(ट्विटर) सफलता की नई उचाईयों को छू रहा है और यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जो एक्टिव यूजर्स पहले 531202332 मिलियन की संख्या में थे उनकी संख्या अब 541562214 मिलियन तक जा पहुंची है। ऐसे में इसे X के बढ़ते क्रेज के रुप में देखा जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026