---Advertisement---

इन AI Tools की मदद से Gen Z ले सकते हैं निवेश की बढ़िया सलाह, कम टाइम में मिलती है सटीक एडवाइज; इन बातों का रखें ध्यान

AI Tools: क्या आप निवेश के लिए किसी एआई प्लेटफॉर्म को तलाश रहे हैं? तो इन एआई टूल्स की मदद ले सकते हैं। इनके जरिए आपको कम समय में बेहतर सलाह मिल सकती है। इससे निवेशकों को कई तरह के लाभ भी हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 25, 2026 5:44 अपराह्न

AI Tools
Follow Us
---Advertisement---

AI Tools: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कई निवेशक बिकवाली के मूड में हैं। मगर इस वक्त थोड़ा धैर्य रखा जाए, तो निवेशकों को काफी फायदा हो सकता है। जी हां, अगर आने वाले टाइम में दोनों पक्ष जंग रोकने के लिए सहमत हो जाते हैं, तो एक बार फिर निवेशकों की चांदी हो सकती है। ऐसे में जेन जी यानी युवा पीढ़ी भी इस दौर में एआई टूल्स की सहायता से निवेश की सलाह ले सकती है। इससे आपका काफी समय बच सकता है और निवेश की बेहतर संभावनाओं को तलाशा जा सकता है।

AI Tools Robo-Advisors

आज की युवा पीढ़ी निवेश के लिए एआई टूल्स का तेजी से इस्तेमाल कर रही है। ये टूल्स डेटा एनालिसिस, ट्रेंड्स और पर्सनल सलाह देकर बेहतर फैसले लेने में मदद करते हैं। इसमें ही एक नाम है रोबो-एडवाइजर। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म हैं, जो ऑटो एल्गोरिदम का उपयोग करके कम लागत पर निवेश सलाह और पोर्टफोलियो प्रबंधन प्रदान करता है। इसकी मदद से आप अपनी आय, उम्र और लक्ष्य के हिसाब से निवेश सलाह भी प्राप्त कर सकते हैं।

INDmoney ऐप

जेन जी निवेशक INDmoney ऐप की मदद से भारतीय शेयर बाजार में निवेश की अच्छी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसकी सहायता से म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट और एनपीएस में निवेश कर सकते हैं। यह ऐप एआई की मदद से निवेशकों को पोर्टफोलियो एनालिसिस, रिस्क प्रोफाइल समझना और बेहतर स्टॉक्स की जानकारी प्रदान कर सकता है।

Trade Ideas

अगर आप शेयर बाजार में स्टॉक खरीदने और बेचने पर अधिक फोकस रहना चाहते हैं, तो Trade Ideas एआई टूल की मदद ले सकते हैं। यह एक पावरफुल एआई-आधारित स्टॉक स्कैनिंग और चार्टिंग प्लेटफॉर्म है, जो निवेशकों को रीयल-टाइम में शेयर बाजार के अवसरों को खोजने में मदद करता है। यह तकनीकी विश्लेषण, ऑटोमेटेड ट्रेड अलर्ट्स के माध्यम से इंट्राडे और स्विंग ट्रेडिंग के लिए सर्वोत्तम प्रवेश और निकास बिंदु सुझाता है।

एआई टूल्स की मदद लेते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान

किसी भी तरह का निवेश करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि एआई टूल्स जेन जी को निवेश करने में स्मार्ट तरीके से मदद कर सकते हैं। मगर किसी भी इनवेस्टमेंट से पहले अंतिम निर्णय किसी इंसानी एक्सपर्ट का ही होना चाहिए। ऐसे में एआई टूल्स से निवेश की सलाह लेने में काफी फायदा है। मगर निवेशक को पूरी तरह से एआई पर निर्भर नहीं होना है। एआई के अलावा, खुद भी किसी भरोसमंद प्लेटफॉर्म के जरिए रिसर्च करें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 26 March 2026

मार्च 25, 2026

Rain Alert 26 March 2026

मार्च 25, 2026

कल का मौसम 26 March 2026

मार्च 25, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 25, 2026

Realme P4 Lite 5G

मार्च 25, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 25, 2026