---Advertisement---

OnePlus 10 Pro फोन को 16000 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा Amazon, ये है डील

Amazon Sale: स्मार्टफोन आज की दुनिया में सभी के लिए जरुरी है। बिना इसके अब जीवन की कल्पना कर पाना मुश्किल है। इनकी मदद से हमारे हर जरुरी काम कम समय में आसानी से हो जाते हैं। ऐसे में हमारी कोशिश रहती है कम कीमत में बेहतरीन फीचर वाले फोन खरीदे जाएं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 31, 2023 2:11 अपराह्न

one plus 10 pro
Follow Us
---Advertisement---

Amazon Sale: स्मार्टफोन आज की दुनिया में सभी के लिए जरुरी है। बिना इसके अब जीवन की कल्पना कर पाना मुश्किल है। इनकी मदद से हमारे हर जरुरी काम कम समय में आसानी से हो जाते हैं। ऐसे में हमारी कोशिश रहती है कम कीमत में बेहतरीन फीचर वाले फोन खरीदे जाएं। ऐसे में खबर है कि चर्चित ई-कॉमर्स साइट अमेज़न ने OnePlus 10 Pro जैसे शानदार फीचर वाले फोन पर धमाकेदार डील को देने का एलान किया है। इस डील के तहत यह फोन अभी ग्राहकों को मिल सकता है मात्र 15 से 16 हजार में। बता दें कि इसको लेकर कंपनी के जरुरी नियम व शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

ये है अमेजन की डील

अमेज़न की आधिकारिक साइट पर देखें तो पता चलता है कि OnePlus 10 Pro फोन की ओरिजनल कीमत है 66999 रुपये और अभी यह फोन 15% तक की छूट के साथ ग्राहकों को मिल रहा है 56999 रुपये में। ऐसे में यह ग्राहकों के लिए अपने पैसे बचाने का शानदार मौका है। इसके तहत अभी खरीदारी कर ग्राहक अपने 10000 रुपये तक बचा सकता है।

एक्सचेंज डील के तहत हो रही अतिरिक्त बचत

खबरों की माने तो OnePlus 10 Pro फोन के इस डील पर एक्सचेंज के जरिए ग्राहक अपने और ज्यादा पैसे बचा सकता है। इसके तहत पुराने फोन को बदलकर 35850 रुपये की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। ध्यान रहे की ये एक्सचेंज अमाउंट आपके फोन के कंडीशन पर निर्भर करता है। जैसी फोन की स्थिती होगी उसके हिसाब से आपको एक्सचेंज वैल्यू मिल सकेगी। यदि आप पूरा एक्सचेंज वैल्यू पा जाएं तो ऐसे में आपको ये शानदार फीचर वाला फोन मिल सकता है मात्र 21149 रुपये में।

बैंकिंग ऑफर्स के जरिए हो सकती है अतिरिक्त बचत

OnePlus 10 Pro को अमेज़न से खरीदने पर बैंकिंग ऑफर का इस्तेमाल कर हम अपनी अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं। इसके तहत ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड्स ट्रांजैक्शन कर खरीदारी करने पर मिल रही है 5000 रुपये तक की छूट। वहीं OneCard क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करने पर मिल रहा है 5000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट। इसके अतिरिक्त HDFC क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI ट्रांजैक्शन पर 2000 रुपए तक का 7.5% इन्सटेन्ट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

अंततः, यदि सभी ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर को जोड़ ले तो ये फोन हमें मिल सकता है 15 से 16 हजार रुपये में। ऐसे में ये डील ग्राहकों के लिए बहुत खास हो सकती है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026