---Advertisement---

Samsung की बादशाहत खत्म करने आ रहा Apple का Foldable Phone! फीचर्स और लुक में ये होगा खास

iPhone Foldable Phone बेहद खास फोन बनने वाला है।कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि एप्पल के इस फोल्डेबल फोन का मुकाबला सैमसंग के फोल्डेबल से होगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 19, 2023 10:00 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 20, 2023 4:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

iPhone Foldable Phone: देश और दुनिया में अचानक से फोल्डेबल स्मार्ट फोन का क्रेज यूजर्स के बीच देखने को मिल रहा है। फोल्डेबल फोन का कॉन्सेप्ट सबसे पहले सैमसंग लेकर आया था। जिसके बाद Oppo, Realme और Motorola जैसी बड़ी कंपनियां एक से बढ़कर एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं। अभी तक दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार एप्पल अपना कोई भी फोल्डेबल फोन नहीं लेकर आयी थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि apple बहुत जल्द अपना एक बेहद जबरदस्त फोल्डेबल फोन लेकर आ रहा है। इसके साथ ही एप्पल एक आईपैड भी लॉन्च कर सकता है जो कि फोल्डेबल होगा।

iPhone Foldable Phone में क्या होगा खास?

iPhone और iPad के मॉडल्स में फ्लेक्सिबल फोल्डेबल स्क्रीन मिलेगी। एप्पल के इन फोल्डेबल फोन्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि ऊंचाई से गिरने पर भी आईफोन और आईपैड की स्क्रीन नहीं टूटेगी। इसके साथ ही ये वॉटरप्रूफ भी बताया जा रहा है। इसमें एक ऑटोमैटिकली डिवाइस  लगा होगा जैसे ही ये फोल्डेबल फोन ऊपर से गिरेगा तो अपने आप ही ये फोल्ड हो जाएगा गिरकर टूटने से बच जाएगा।

ये भी पढ़ें: दुनिया पर राज करने वाले ELON MUSK की TESLA कार पलक झपकते ही बन गई आग का गोला, ये कमी ले डूंबी!

iPhone Foldable Phone कैसे करेगा काम

फोल्डेबल डिवाइस की स्क्रीन का एंगल 180 डिग्री बताया जा रहा है। फोल्डेबल डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के पेटेंट को USPTO में लिस्ट किया गया है। इस फोल्डेबल फोन में सेल्फ रिट्रेक्टिंग डिस्प्ले डिवाइस एंड टेक्नीक का भी यूज किया गया है। इसमें एक सेंसर भी लगा हो सकता है जो कि, वर्टिकल एक्सीलरेशन को डिटेक्ट करेगा। फिलहाल iPhone के इस Foldable Phone को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।  आने वाले दिनों में कंपनी आधिकारिक रूप से इस फोन के फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर खुलासा कर सकती है।

ये भी पढ़ें: OLA और ATHER क्यों खरीदें जब 50000 रुपये से कम में मिल रहे ये खतरनाक ELECTRIC SCOOTER, स्पीड और माइलेज में भी हैं परफेक्ट

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026