---Advertisement---

बैटरी को लेकर बुरा फंसा Apple, इन iPhone यूजर्स को पैसे करेगा वापस

Apple iPhone: मशहूर टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने अपने उपयोगकर्ताओं को आईफोन (iPhone) के बैटरी खराब निकलने के एवज में 65 डॉलर यानी 5392 रुपये का भुगतान करने का निर्णय लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 16, 2023 3:28 अपराह्न

Apple iPhone
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone: मशहूर टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने अपने उपयोगकर्ताओं को आईफोन (iPhone) के बैटरी खराब निकलने के एवज में 65 डॉलर यानी 5392 रुपये का भुगतान करने का निर्णय लिया है। बता दें कि ये मामला वर्षों पुराना है और अब कंपनी ने इस मामले में समझौता कर अपने कदम इस ओर बढ़ाए हैं। खबरों की माने तो वो स्मार्टफोन जिनमें 30 फीसदी तक बैटरी पावर डाउन दिखाई दे रहे हैं और फोन शटडाउन कर रहे हैं उन यूजर्स को हर्जाना दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि कंपनी अपने आईफोन (iPhone) यूजर्स को ये राशि मुआवजे के तौर पर दे सकती है।

ये है (iPhone) से जुड़ा मामला मामला

खबरों की माने तो आईफोन (iPhone) से जुड़ा ये मामला बहुत पुराना है। इसमे आईफोन यूजर्स ने बैटरी पावर संबंधित समस्या को लेकर एप्पल पर मामला दर्ज कराया था। आईफोन की इस खामी को लेकर यूजर्स और एप्पल के बीच मामले में समझौता हो गया है। इस समझौते के तहत एप्पल की तरफ से ऐसे हर यूजर्स को 5392 रुपये बतौर हर्जाने दिया जाएगा। एप्पल के खिलाफ यूजर्स ने 500 मिलियन डॉलर के हर्जाने का केस किया गया था। इस मामले के तहत यूजर्स की बैटरी 0% से ज्यादा चार्ज होने पर भी फोन स्वीच ऑफ हो जाता था। जिसका संज्ञान लेते हुए कंपनी इस निर्णय तक पहुंची है कि इस तरह के यूजर्स को 5000 से ज्यादा रुपये का हर्जाना देने का काम करेगी।

ये आईफोन (iPhone) यूजर्स उठा सकते हैं फायदा

मीडिया रिपोर्टस में छप रही खबरों की माने तो आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 6s, आईफोन 6s प्लस और आईफोन SE के यूजर्स ही हर्जाना पाने के हकदार होंगे। ये सभी मॉडल्स 2017 के पहले के होने चाहिए और साथ ही iOS 11.2 और बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करना चाहिए। वहीं iOS 11.2 और बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले आईफोन और 21 दिसम्बर 2017 से पहले वाले iPhone 7 और 7 Plus मॉडल्स वाले फो़न्स को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इसके लिए आईफोन यूजर्स को कंपनी के जरुरी नियम व शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026