---Advertisement---

Artificial Intelligence कैसे बना सकता है ‘गिरते स्टॉक मार्केट’ में मौका? इन 5 प्वॉइट्स को समझ लिया, तो हो सकती है तगड़ी इनकम

Artificial Intelligence: भारत में स्टॉक मार्केट में गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में एआई की मदद से घर बैठे-बैठे हर महीने मोटी आय अर्जित की जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 19, 2026 5:39 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया। इसके बाद पश्चिमी एशिया में लगातार स्थिति बिगड़ रही है। इस जंग की वजह से भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में हाहाकार देखने को मिल रहा है। वीरवार को भी इंडियन स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स 2000 से अधिक अंकों के साथ गिर गया है। ऐसी स्थिति में निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। इस स्थिति में अगर आप शेयर बाजार से तगड़ी कमाई करना चाहते हैं, तो एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद ले सकते हैं।

Artificial Intelligence कैसे करवा सकता है शेयर बाजार में धांसू कमाई

जंग के बीच लगातार गिरती स्टॉक मार्केट में भी अच्छी इनकम करना चाहते हैं, तो इन 5 तरीकों को अपना सकते हैं।

स्मार्ट डेटा एनालिसिस- एआई की सहायता से लाखों डेटा को कुछ ही टाइम में एनालाइसिस किया जा सकता है। इसमें सभी खबरें, कमाई, ग्लोबल ट्रेंड्स और करंट जानकारी भी शामिल है। इससे आपको पता चल सकता है कि कौन से शेयर को खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है।

ट्रेंड प्रेडिक्शन-अगर निवेशक सही तरीके से एआई का यूज करें, तो वर्तमान ट्रेंड्स से भविष्य की अंदाजों को समझा जा सकता है। ऐसे में किस शेयर में कब रिकवरी आ सकती है, यह जानकारी भी मिल सकती है।

एल्गोरिदम ट्रेंडिंग- इस तकनीक के जरिए निवेशकों को सही समय पर किसी शेयर को खरीदने या बेचने की जानकारी मिल सकती है।

रिस्क मैनेजमेंट- एआई की मदद से यूजर्स अपने पोर्टफोलियो को संतुलित कर सकते हैं। इससे घाटे को सीमित किया जा सकता है। ऐसे में एआई आपके सारे पैसों को डूबने से बचा लेता है।

एआई निवश ऐप्स- बाजार में कई ऐप्स मौजूद हैं। ऐसे में निवेशक घर बैठे आसानी से शेयर का सुझाव, रिस्क अलर्ट और स्मार्ट तरीकों को समझा जा सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की सहायता लीजिए, मगर सावधानी के साथ

पिछले कई दिनों से भारतीय स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जब भी बाजार गिरता है, तो अच्छे शेयर सस्ते दाम पर मिलते हैं। एआई की मदद से सही समय पर स्टॉक्स की पहचान कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखिए कि एआई 100 फीसदी सटीक नहीं होता है। ऐसे में एआई पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। किसी भी निवेश से पहले अच्छी तरह से रिसर्च करें। अगर आप लंबे टाइम के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल्स की मदद आपको काफी फायदा हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026