---Advertisement---

एआई की दुनिया में Elon Musk ने किया बड़ा धमाका, xAI लॉन्च करके ChatGPT के लिए बढ़ाई परेशानी!

xAI: दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एआई (AI) ने बीते कुछ समय में काफी तेजी से विकास किया है और इसका डेवलपमेंट जारी है। इसी कड़ी में एक नई एआई कंपनी सामने आई है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने दुनिया के सामने अपनी एआई आधारिक कंपनी एक्सएआई (xAI) लॉन्च कर दी है। टेस्ला सीईओ एलन ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 13, 2023 11:07 पूर्वाह्न

xAI
Follow Us
---Advertisement---

xAI: दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एआई (AI) ने बीते कुछ समय में काफी तेजी से विकास किया है और इसका डेवलपमेंट जारी है। इसी कड़ी में एक नई एआई कंपनी सामने आई है। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने दुनिया के सामने अपनी एआई आधारिक कंपनी एक्सएआई (xAI) लॉन्च कर दी है। टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने बुधवार को इस नए स्टार्टअप को पेश किया। बताया जा रहा है कि ये कंपनी यूनिवर्स को सही तरीके से जानने के आधार पर बनी है। इसके बारे में अधिक जानकारी 14 जुलाई को सामने आएगी।

मस्क की टीम में कई दिग्गज शामिल

कंपनी ने बताया है कि एक्सएआई टीम में गूगल रिसर्च, ओपनएआई, माइक्रोसॉफ्ट, डीपमाइंड और टेस्ला कंपनी में काम कर चुके लोग शामिल है। बताया जा रहा है कि डीपमाइंड के अल्फाकोड और ओपनएआई के चैटजीपीटी 3.5 और चैटजीपीटी-4 बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले सदस्यों को जोड़ा गया है। नई कंपनी के बारे में बताया जा रहा है कि ये ट्विटर और टेस्ला के साथ साथ मिलकर काम करेगी।

Elon Musk ने काफी पहले किया था ऐलान

गौरतलब है कि एलन मस्क ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया था कि वे एआई की दुनिया में एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। ऐसे एलन मस्क की इस नई एआई कंपनी से साफ हो गया है कि अब ओपनएआई के चैटजीपीटी के साथ सभी चैटबॉट से इसका मुकाबला होगा। एलन मस्क ने चैटजीपीटी के बारे में कहा था कि मैं एक तीसरा फ्रंट बनाऊगा, जहां पर ये खेल देर से शुरू हो रह है, क्या ये किया जा सकता है, मुझे नहीं पता। हम इस बारे में देखेंगे और इस पर काफी भारी खर्चा आएगा।

Elon Musk का ChatGPT से रिश्ता

आपको जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के सह-सहसंस्थापक सदस्य भी रहे हैं। एलन मस्क साल 2015 में इस कंपनी के साथ जुड़े थे, हालांकि, साल 2018 में किसी वजह से उन्होंने इस कंपनी से किनारा कर लिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026

iPhone 18 Pro

अक्टूबर 8, 2026