---Advertisement---

Elon Musk ने ट्विटर पर अपने बेटे के साथ साझा की तस्वीर, सोशल मीडिया यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में एलन मस्क और उनके बेटे XAE A-XII को देखा जा सकता है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 19, 2023 1:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क हमेशा किसी ना किसी कारण से सुर्खियों का हिस्सा बने ही रहते हैं। एलन मस्क आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं मगर इस बार उनके सोशल मीडिया पर छाए रहने की वजह उनका बयान नहीं है बल्कि उनकी चर्चा उनके बच्चे की वजह से हो रही है। हाल ही में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

बेटे XAE A-XII के साथ साझा की तस्वीरें

इस फोटो में एलन मस्क और उनके बेटे XAE A-XII को देखा जा सकता है। ट्विटर पर इस फोटो को शेयर करने के बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गई। यूज़र इस पर अपने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हुए आ रहे हैं। बता दें कि, एलन मस्क ने इस पोस्ट में अपने बेटे के साथ कुछ फोटो का कोलाज बनाकर पोस्ट किया है। इसी के साथ उन्होंने इसके कैप्शन में महादूत -12 लिखा है।

Also Read: तगड़ा प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ जल्द आएगा POCO F5 5G मोबाइल, मार्केट में मचेगी खलबली

एलोन मस्क के बेटे के नाम का मतलब

सभी सोशल मीडिया यूजर्स के दिमाग में यही सवाल चल रहा है कि, आखिर एलोन मस्क के बेटे का नाम का मतलब क्या है ? बता दें कि, पहले उन्होंने और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने अपने बच्चे का नाम X AE A-12 रखा था। जिसे उन्होंने बाद में बदल कर X AE A-XII कर दिया है। एलन मस्क के बेटे का नाम का मतलब काफी दिलचस्प है। बता दें कि इसमें X का मतलब है- द अननोन वेरिएबल, AE- लव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस A-12 की बात करें तो ये फेवरेट एयरक्राफ्ट है. सरल भाषा में कहें तो पूरे नाम का मतलब नो विपन, नो डिफेंस बस स्पीड है।

यूजर्स ने दी अपनी प्रतिक्रिया

एलोन मस्क के बेटे के साथ फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर का अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि, डेड लाइफ इज द बेस्ट लाइफ। वहीं दूसरे ने कहा कि, यह एक प्यारी तस्वीर है जो बाप और बेटे के बीच प्यार को दिखाती है बच्चा कितना क्यूट है।

Also Read: ‘Rahul Gandhi चीन पर लट्टू हैं!’, S Jaishankar ने चीन-LAC को लेकर कही ये बात

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026