---Advertisement---

Flipkart Sale: 2250 रुपए में iPhone 12 को ऐसे ले जाएं घर, मिल रहा ये जबरदस्त ऑफर

अगर आप काफी समय से आईफोन खरीदने का मन बना रहे हैं लेकिन महंगा होने के कारण खरीद नहीं पा रहे तो बता दें कि फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर के बाद इसे बेहद कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 24, 2023 2:56 अपराह्न | Updated: अप्रैल 24, 2023 4:55 अपराह्न

Flipkart Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Sale: भारतीय टेक मार्केट में बहुत से स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। बहुत से लोगों को एंड्रॉयड स्मार्टफोन पसंद हैं तो बहुत से लोगों को आईफोन पसंद आते हैं। कुछ लोगों को आईफोन पसंद तो होते हैं लेकिन महंगे होने के कारण वे आईफोन खरीद नहीं पाते। अगर आप भी iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आप iPhone 12 को बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसका लाभ उठाकर आप इसे लगभग 34000 रुपए सस्ता खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं iPhone 12 के स्पेसिफिकेशन्स और उसकी कीमत के बारे में।

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही OnePlus Pad के स्पेसिफिकेशन्स और कीमतें हुईं लीक, जानें कैसा होगा वनप्लस का पहला टैब

iPhone 12 Specifications

iPhone 12 तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन 4GB/64GB, 4GB/128GB और 4GB/256GB स्टोरेज में उपलब्ध है। इसके बैक में 12MP + 12MP के दो रियर कैमरे दिए जा रहे हैं। वहीं इसमें सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है। यह iOS 14.1 Operating System पर काम करता है। इसमें Apple A14 Bionic Hexa Core प्रोसेसर दिया गया है।

BrandApple
ModeliPhone 12
Display Size6.1 Inches
Display TypeSuper Retina XDR OLED
Display Resolution1170 x 2532 Pixels
Operating SystemiOS 14.1
ChipsetApple A14 Bionic
CPUHexa Core
Battery Capacity2815 mAh
Battery TypeLi-Ion

क्या है कीमत?

बता दें कि फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 की कीमत 59900 रुपए लिस्ट की गई है। इस स्मार्टपोन पर 9 फीसदी की छूट दी जा रही है जिसके बाद इसकी कीमत 53999 रुपए हो जाती है। इस प्रोडक्ट पर 29250 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। अगर आप इस पूरी एक्सचेंज राशि का लाभ उठा पाते हैं तो आप 24749 रुपए में खरीद सकते हैं।

EMI पर भी कर सकते हैं खरीदारी

फ्लिपकार्ट पर कई और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का लाभ नहीं उठा पाते हैं तो आप इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका बजट कम है तो आप iPhone 12 को 2250 रुपए की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

ये भी पढ़ें: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026