---Advertisement---

Google Gemini 3.1 Pro: अब हर मुश्किल होगी आसान, नए फीचर से होंगे कई सारे फायदे; जानिए कितना बदल जाएगा यूजर एक्सपीरियंस

Google Gemini 3.1 Pro: टेक कंपनी गूगल ने जेमिनी 3.1 प्रो एआई मॉडल को रोलआउट कर दिया गया है। ऐसे में यूजर्स किसी भी कठिन सवाल का जवाब अधिक विस्तार तरीके से जान सकेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 21, 2026 4:56 अपराह्न

Google Gemini 3.1 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Google Gemini 3.1 Pro: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेगमेंट में कंपनियां हर दिन कुछ न कुछ नया देने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में एआई कंपनियों के बीच में ग्राहकों को लुभाने की रेस चल रही है। इसी बीच गूगल ने अपने एआई मॉडल को नए फीचर से लैस किया है। अमेरिकी टेक कंपनी ने गूगल जेमिनी 3.1 प्रो वर्जन को रिलीज कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि नया मॉडल पहले से ज्यादा कठिन सवालों का जवाब देने में सक्षम है।

Google Gemini 3.1 Pro मॉडल से मिलेंगे कई फायदे

टेक कंपनी ने गूगल जेमिनी 3.1 प्रो एआई मॉडल को रोल आउट कर दिया है। जेमिनी के नए मॉडल के जरिए ग्राहकों को कई तरह के फायदे देखने को मिल सकते हैं।

  • ऐसे में इस मॉडल के जरिए लोगों को अधिक गहरा सोचने और समझने में आसानी होगी। कंपनी इसमें काफी बढ़िया रीजनिंग क्षमता को शामिल किया है। ऐसे में नया एआई मॉडल किसी भी परेशानी को समझकर उसका समाधान बेहतर ढंग से दे सकता है।
  • कंपनी ने दावा किया है कि नए मॉडल के जरिए किसी भी बड़े दस्तावेज को एक बार में ही समझकर उसका एनालिसिस कर सकता है। इससे लोगों को कुछ ही मिनटों में किसी किताब का सार और कोड की बेसिक विश्लेषण मिल सकता है।
  • गूगल के मुताबिक, नया मॉडल किसी तकनीकी प्रॉम्प्ट को समझकर कोड जनरेट कर सकता है, जैसे वेबसाइट-लेवल एसवीजी एनिमेशन और साफ स्केलेबल विज़ुअल कोड बना सकता है। इससे वेब सेक्टर जेनरेशन में सुविधा हो सकती है।

ऐसे में कुल मिलाकर जेमिनी 3.1 प्रो मॉडल यूजर को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है।

गूगल जेमिनी 3.1 प्रो मॉडल इन प्लेटफॉर्म पर होगा उपलब्ध

अमेरिकी टेक कंपनी ने बताया कि नया एआई मॉडल जेमिनी 3 सीरीज का हिस्सा है। कंपनी ने इसे डेवलपर्स के लिए गूगल एआई स्टूडियो, जेमिनी सीएलआई, एंड्रॉयड स्टूडियो, और गूगल एंटीग्रेविटी डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म में उपलब्ध होगा।

वहीं, एआई एक्सपेरिमेंट के लिए कंपनी की टेस्टिंग साइट, गूगल लैब्स ने अपने एआई पावर्ड मार्केटिंग असिस्टेंट, पोमेली के लिए एक नया फोटोशूट फीचर पेश किया है। कंपनी ने दावा किया है कि पोमेली एआई फोटोशूट एक जेनरेशन टूल है, जो कोई भी साधारण फोटो को किसी प्रोफेशनल ग्रेड स्टूडियो लाइफस्टाइल फोटोशूट में बदल सकता है। ऐसे में लोगों को प्रोफेशनल स्टूडियो स्टाइल फोटो के लिए अधिक दाम नहीं देना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17T Series

फ़रवरी 21, 2026

iPhone 17 Pro

फ़रवरी 21, 2026

Motorola Edge 70 Fusion

फ़रवरी 21, 2026

ChatGPT AI Speaker

फ़रवरी 21, 2026

AI Tools

फ़रवरी 21, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 21, 2026