---Advertisement---

Grok AI Chatbot: Elon Musk ने बताई ग्रोक विजन की खासियत, क्या इस स्पेशल फीचर से खत्म होगी Google की बादशाहत? जानें डिटेल्स

Grok AI Chatbot: ग्रोक एआई चैटबॉट में एक खास फीचर मिलता है। Elon Musk ने विजन फीचर की खूबियों के बारे बताया है। ऐसे में क्या ग्रोक का यह स्पेशल फीचर Google को टक्कर दे सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 28, 2025 12:45 अपराह्न

Grok AI Chatbot
Follow Us
---Advertisement---

Grok AI Chatbot: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेक्टर में कई खिलाड़ी मौजूद हैं। मगर सबसे अधिक मार्केट हिस्सेदारी गूगल के पास है। इसके पीछे की वजह साफ है कि गूगल की पहुंच एंड्रॉयड से लेकर एप्पल आईफोन तक है। ऐसे में स्मार्टफोन यूजर्स के पास सबसे पहले और आसानी से गूगल की सर्विस पहुंच जाती हैं। मगर फिर भी एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने काफी तेजी से लोकप्रियता हासिल की है और ग्रोक एआई चैटबॉट को काफी दमदार खूबियों से लैस किया है। ग्रोक एआई में विजन फीचर मिलता है। एलन मस्क ने विजन फीचर की खासियतों को बताया है।

Grok AI Chatbot के स्पेशल फीचर की जानकारी एलन मस्क ने दी

नामचीन कारोबारी और दुनिया के रईस लोगों में शुमार Elon Musk ने अपनी एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में ग्रोक के खास फीचर विजन की अहम जानकारी दी है। एलन मस्क के मुताबिक, ग्रोक एआई चैटबॉट रियल टाइम में किसी भी चीज की जानकारी दे सकता है। ग्रोक एआई चैटबॉट के खास फीचर के बारे में बताते हुए एलन मस्क ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आप बस अपना कैमरा किसी भी चीज पर घुमाएं और Grok बता देगा कि वो क्या है। ये मेरे डॉक्टर के पर्चे पर लिखी बात भी पढ़ सकता है!’

ग्रोक एआई चैटबॉट का विजन फीचर कैसे करता है काम?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Grok AI Chatbot में विजन फीचर मिलता है। इस फीचर में यूजर्स को बस अपने स्मार्टफोन का कैमरा ओपन करना है और जिस चीज के बारे में जानना है, उसकी तरफ कैमरा करना है। इसके बाद ग्रोक विजन बता देगा कि वो क्या चीज है। साथ ही यह उस टॉपिक से जुड़े सवालों का जवाब भी दे सकता है। एलन मस्क की एआई कंपनी xAI ने इसमें कई भाषा के सपोर्ट के साथ ऑडियो और रियल टाइम सर्च जैसी खूबियों को भी शामिल किया है। इससे यूजर्स को किसी विषय को खोजने में काफी सुगमता होगी।

क्या ग्रोक एआई चैटबॉट का विजन फीचर Google को देगा टक्कर?

बता दें कि Elon Musk ने Grok AI Chatbot के विजन फीचर को एप्पल आईफोन यूजर्स के लिए मुफ्त में पेश किया था। वहीं, एंड्रॉयड यूजर्स को विजन फीचर का लाभ लेने के लिए SuperGrok सब्सक्रिप्शन लेना होगा। भारत में SuperGrok सब्सक्रिप्शन के लिए 300 डॉलर प्रति महीने की कीमत निर्धारित की गई है। ऐसे में इंडिया में विजन फीचर का फायदा उठाने के लिए लगभग 26000 रुपये प्रति महीने चुकाने होंगे। यही वजह है कि ग्रोक का विजन फीचर इंडिया में इतना पॉपुलर नहीं हुआ है। दूसरी तरफ, Google अपने यूजर्स को मुफ्त में सर्कल टू सर्च फीचर प्रदान करता है। सर्कल टू सर्च काफी तेजी से फेमस हुआ है और कई मिडरेंज स्मार्टफोन में शामिल किया गया है। ऐसे में ग्रोक एआई चैटबॉट का विजन फीचर Google की बादशाहत को टक्कर दे सकता है, यह थोड़ा कठिन लगता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026