---Advertisement---

OpenAI का GPT-4o कितना होगा ChatGPT 4 से अलग? यहां जानें

OpenAI GPT-4o के आते ही इंसानों की जिंदगी हो जाएगी पहले से आसान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2024 10:46 पूर्वाह्न

OpenAI GPT-4o
Follow Us
---Advertisement---

OpenAI GPT-4o: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI का यूज लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां एक से बढ़कर एक AI को पेश कर रही हैं। इस बीच OpenAI ने Chat GPT 4o को लॉन्च किया है। ये चैटजीपीटी का नया अपग्रेड वर्जन है। ये पहले से ज्यादा एडवांस बताया जा रहा है। चैटजीपीटी का नया वर्जन फिलहाल सभी के लिए फ्री है।

OpenAI GPT-4o में क्या है खास?

OpenAI का Chat GPT 4o रियल टाइम पर काम करता है। ये आपको वर्तमान की वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट का आनंद देगा। Chat GPT 4o इंसानो की तरह बात करता है और ये ही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। GPT 4o बिल्कुल इंसानों की तरह व्यवहार करता है। आप इससे बात कर सकते हैं। जिसे पहचान पाना काफी मुश्किल है। आपकी जानकारी के लिए एक बात ये भी बता दें कि, GPT 4o में 0 का मतलब Omini है और 4 का मतलब 4 वर्जन है।

ये काफी फास्ट है। जितने समय इंसान जवाब देने में लगाता है। उतना ही ये भी लगाता है। ये आस-पास की चीजों को देखकर काम करता है।

OpenAI GPT-4o से क्या-क्या करा सकते हैं काम?

कैमरा ChatGPT इंटरफेस में जाकर अगर आप इसे कैमरे का ऐक्सेस देते हैं तो ये नजदीकी चीजों को देखकर व्यवहार करेगा और जवाब देगा। आप इससे किसी की भी जानकारी ले सकते हैं । इसके साथ ही कोई शायरी या फिर म्यूजिक भी तैयार करा सकते हैं। ये बहुत ही एडवांस लेवल का है।

ChatGPT 4 के पहले फ्री वर्जन में ऐसी कोई भी सुविधा नहीं थी। लेकिन GPT 4o में आपको सबसे हटकर और नई सुविधाएं मिल रही हैं। इससे यूजर की जिंदगी काफी आसान हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026