---Advertisement---

iPhone 15: यहां से आईफोन 15 ऑर्डर करने पर होगी मिनटों में डिलीवरी! घर का सामान पहुंचाने वाला ये ऐप दे रहा है सर्विस

iPhone 15: अगर आप बिना लाइन में लगे आईफोन 15 खरीदना चाहते हैं तो ये ऐप महज 10 मिनट में ही आईफोन की डिलीवरी कर रहा है। फिलहाल ये सर्विस कुछ चुनिंदा शहरों में चालू है। चलिए इसके बारे में आपको बता देते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 23, 2023 3:12 अपराह्न

iPhone 15
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15: एप्पल की लेटेस्ट आईफोन 15 सीरीज को खरीदने के लिए ग्राहकों में जमकर क्रेज देखने को मिल रहा है। एप्पल की नई सीरीज भले ही अच्छी खासी कीमत में लॉन्च की गई है लेकिन जो तस्वीरें सामने आ रही हैं। उनको देखकर तो यही लगता है कि आईफोन के दीवानों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अगर आप आईफोन खरीदना चाहते हैं आपके लिए एक जगह ऐसी है जो महज 10 मिनट में आईफोन डिलीवरी करने की बात कर रही है। जी हां, हाल ही में ब्लिंकिट (Blinkit) की तरफ से ये बात कही गई है। चलिए इस खबर के बारे में जान लेते हैं।

मिनटों में डिलीवर होगा आईफोन

हाल ही में ब्लिंकिट (Blinkit) के को फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अलबिंदर ढींढसा (Albinder Dhindsa) ने इस बात की जानकारी दी है। इन्होंने कहा है कि हमने कुछ ही मिनटों में आईफोन डिलीवर करने के लिए यूनीकॉर्न एपीआर के साथ साझेदारी की है। हमें पूरा भरोसा है हमारा ये डिसीजन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। बता दें, फिलहाल ये सर्विस कुछ चुनिंदा शहरों में ही शुरू की गई है। ट्वीट के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर, पुणे, बैंगलोर या मुबंई में रहते हैं तो आप इस सर्विस का लाभ ले सकते हैं।

अलबिंदर ढींढसा ने किए हैं कई ट्वीट

इतना ही नहीं अलबिंदर ढींढसा ने इस दौरान कई ट्वीट किए हैं। इन्होंने एक ट्वीट को रिपोस्ट किया है। रिपोस्ट किए गए ट्वीट में यूजर ने लिखा है कि उसने अपने डैड के लिए ब्लिंकिट से आईफोन 15 ऑर्डर किया है और महज 7 मिनट के भीतर ही फोन की डिलीवर कर दिया गया है।

शुरू हो चुकी है सेल

iPhone 15 के लिए 22 सितंबर से सेल की शुरूआत हो चुकी है। इस सीरीज को इसी महीने 12 सितंबर को ग्लोबली लॉन्च किया गया था। सीरीज में इस बार कई बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें सबसे बड़ा बदलाव चार्जिंग पोर्ट को लेकर किया है। इसमें अब लाइटनिंग पोर्ट की जगह यूएसबी पोर्ट मिलता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026