---Advertisement---

iQOO Z11: एडवांस जेनरेटिव AI क्षमताओं से लैस होगी धांसू चिपसेट, पावरफुल बैटरी समेत तहलका मचाएंगी ये गेमिंग खूबियां; पढ़ें लीक्स

iQOO Z11: चीन के बाजार में धूम मचाने के बाद आईक्यूओओ जेड11 मोबाइल को जल्द ही इंडियन मार्केट में उतारने की योजना है। इसमें कई एआई खूबियां और बड़ी बैटरी मिलने दी जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 2, 2026 1:00 अपराह्न

iQOO Z11
Follow Us
---Advertisement---

iQOO Z11: अपने ताकतवर और दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस वाले फोन्स के लिए लोकप्रिय आईक्यूओओ कंपनी एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आईक्यूओओ जेड11 मोबाइल में काफी आकर्षक खूबियों के साथ दस्तक दे सकता है। कंपनी इसे फुल गेमिंग फोकस्ड मॉडल के तौर पर उतारने की योजना बना रही है। यही वजह है कि इंटरनेट पर इसकी कई धाकड़ डिटेल तहलका मचा रही है।

आईक्यूओओ जेड11 में धूम मचाएंगी ये एआई खूबियां

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग मोबाइल आईक्यूओओ जेड11 में कई जेनरेटिव एआई स्पेक्स देखने को मिल सकता है। इसमें नया कंटेंट बनाने की क्षमता मिल सकती है। तेज और ऑटोमेशन का मतलब है कि कई घंटों का काम सिर्फ कुछ मिनटों में ही पूरा हो जाएगा। साथ ही बेहतर क्रिएटिविटी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें पर्सनलाइजेशन की सुविधा प्रदान कर सकती है, जिससे हर यूजर अपने हिसाब से कंटेंट और फीचर्स कस्टमाइज कर सकता है। वहीं, कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट को शामिल कर सकती है। इसमें बेहतर पावर एफिशियंसी और दमदार स्पीड के साथ जानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

आईक्यूओओ जेड11 में मिल सकती है इतनी बड़ी बैटरी

कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो आगामी मोबाइल आईक्यूओओ जेड11 में 9020mAh की बैटरी क्षमता दी जा सकती है। साथ ही 90W का वायर्ड चार्जर और 30W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, 165Hz की रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस जोड़ सकती है। इसमें 16जीबी रैम और 512जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन शामिल करने की जानकारी है। कैमरा सेटअप की बात करें, तो रियर में 50एमपी का प्राइमरी लेंस और 2एमपी का डेप्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। जबकि आगे की तरफ 16एमपी का शूटर मिलने की संभावना है।

क्या है लीक प्राइस और इंडिया लॉन्च डिटेल?

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो आगामी आईक्यूओओ जेड11 मोबाइल का दाम 25 से 27000 रुपये के आसपास रखने की संभावना है। जबकि इस फोन को जून के बाद भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना है। इस फोन को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, इंडिया को लेकर फिलहाल अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026