---Advertisement---

IPL देखने वालों की Jio के धमाकेदार रिचार्ज ने करा दी मौज, VI और Airtel ने भी खोल दिए सस्ते में ज्यादा डाटा के द्वार

अगर आप इस बार का IPL फ्री में देखना पसंद कर रहे हैं तो Jio, Airtel और VI के प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इस बार IPL Jio सिनेमा ऐप पर दिखाया जा रहा है और Jio ऐप पर Jio सिनेमा ऐप का सब्सक्रिप्शन रिचार्ज के साथ बिल्कुल फ्री में लिया जा रहा है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: अप्रैल 1, 2023 12:53 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

3GB Data Prepaid Plan: कल यानी 31 मार्च से Indian Premiere League (IPL) की शुरूआत हो चुकी है और ऐसे में आप अगर फ्री में IPL देखना चाह रहे हैं, तो हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में जिसके जरिए आप लाइव IPL मैच देख सकते हैं। इनमें Reliance Jio, VI और Airtel टेलीकॉम कंपनियों के कई रिचार्ज प्लान शामिल हैं। इन सभी रिचार्ज प्लान में 3GB इंटरनेट डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। तो आइए जानते हैं कि क्या कुछ खास और सुविधाएं दी गई हैं इन प्रीपेड रिचार्ज प्लान में।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: Nothing Phone 1 को टक्कर देने वाले iQOO 9 फोन को मात्र 1261 की EMI पर आज ही लाएं घर, यहां से उठाएं लाभ

Reliance Jio के Prepaid Plan

  • इस लिस्ट में पहला प्लान Reliance Jio का है, जो कि 219 रुपये में आता है। इसमें 14 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 3GB इंटरनेट डाटा मिलता है।
  • Jio का दूसरा प्लान 399 रुपये का है और इसमें यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ में 3GB इंटरनेट डाटा, अनलिमिटेड कॉल व 100SMS मिलते हैं। इस प्लान में आप एक्स्ट्रा 6GB डाटा का क्लेम भी कर सकते हैं।
  • Jio का तीसरा प्लान 999 रुपये वाला है। यह प्लान रोजाना 3GB डाटा के साथ में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS डेली के लिए ऑफर करता है। इस प्लान में यूजर्स अपने लिए 40Gb एक्स्ट्रा इंटरनेट डाटा का क्लेम भी कर सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन यानी साल के एक क्वार्टर के लगभग है।

बता दें कि Jio के इन तीनों प्रीपेड प्लान में Jio Cinema और Jio TV का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलता है और इस बार IPL स्टार स्पोर्ट्स के अलावा Jio Cinema पर भी देखा जा सकता है।

Vi के Prepaid Plan

  • Vi के 359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा 3GB डेली डाटा के साथ में अनलिमिटेड कॉलिंग और हर हफ्ते के डाटा रोलओवर की फैसिलिटी भी मिलती है।
  • Vi के 699 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में रोजाना के लिए 3GB डाटा के साथ में अनलिमिटेड कॉल, वीकेंड डाटा को रोलओवर और बिंज नाइट की सुविधा मिलती हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है।

Airtel के Prepaid Plan

  • Airtel के 499 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ में डेली 3GB इंटरनेट डेटा प्लान और अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा दी जाती है। इस प्लान में Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए मुफ्त में दिया जाता है।
  • Airtel का 699 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान 56 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्रीपेड़ प्लान मे डेली 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ में 56 दिनों के लिए Disney+ Hotstar व Amazon Prime मेंबरशिप भी दी जाती है।

ये भी पढ़ें: अब टीवी पर भी खेल सकेंगे Netflix Game, अपने स्मार्टफोन से कर पाएंगे कंट्रोल!

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026