---Advertisement---

Mahakumbh 2025: अब महाकुम्भ में नहीं भटकना होगा इधर-उधर! मोबाइल पर मिलेगी सारी जानकारी, आ गया AI वाला ‘चैटबॉट’

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ में पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। एआई चैटबॉट के जरिए भक्तों को पल-पल की जानकारी मिलेगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 30, 2024 12:39 अपराह्न

Mahakumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 2025 में होने वाले महाकुम्भ 2025 को लेकर काफी जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि 13 जनवरी 2025 से महाकुम्भ स्टार्ट हो जाएगा। ऐसे में बेहद ही कम समय बचा है। Mahakumbh 2025 का आयोजन शानदार रहे, इसके लिए सभी भक्तजनों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में महाकुम्भ 2025 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इससे सभी श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने वाली है।

Mahakumbh 2025 में AI वाला चैटबॉट ‘कुम्भ सहायक’ ऐप

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर Mahakumbh के आधिकारिक हैंडल से खास डिटेल साझा की गई है। दरअसल, ‘कुम्भ सहायक’ ऐप को पेश किया गया है। पहली बार महाकुम्भ में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। अब भक्त एआई से युक्त चैटबॉट ‘कुम्भ सहायक’ ऐप के जरिए मोबाइल पर सभी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसकी खास बात यह है कि यह कई सारी भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Mahakumbh हैंडल से शेयर हुई यह डिटेल

एक्स पर Mahakumbh हैंडल ने पोस्ट कर लिखा, ‘महाकुम्भ में पहली बार ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से युक्त चैटबॉट “कुम्भ सहायक” का प्रयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को मोबाइल पर ही महाकुम्भ से संबंधित विभिन्न सेवाओं की जानकारी मिल सकेगी। यह चैटबॉट विभिन्न भाषाओं में कार्य करता है। आप 8887847135 पर नमस्ते भेज कर व्हाट्सऐप पर इसे सक्रिय कर सकते हैं या इसे नीचे दिए गए लिंक से भी प्राप्त किया जा सकता है।’ पोस्ट में आगे बताया गया, ‘महाकुम्भ 2025 के लिए आपका व्यक्तिगत मार्गदर्शक। सिर्फ एक क्लिक से होगी महाकुम्भ में ठहरने की व्यवस्था।’

देखें पोस्ट-

Mahakumbh 2025 में वॉट्सऐप पर करें चैटबॉट का इस्तेमाल

अगर आप महाकुम्भ 2025 में जाने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस खास डिटेल के बारे में जानना चाहिए। Mahakumbh हैंडल द्वारा बताया गया है कि भक्त 8887847135 नंबर के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप पर AI वाले चैटबॉट का फायदा ले सकते हैं। ऊपर बताए गए नंबर पर नस्ते भेजकर इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। वहीं, इसे लिंक https://chatbot.kumbh.up.gov.in के माध्यम से भी प्राप्त किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026