---Advertisement---

आ गया मिड रेंज सेगमेंट का धाकड़ स्मार्टफोन, OPPO F23 5G में 32MP का सेल्फी कैमरा और 67W का फास्ट चार्जर

OPPO F23 5G: टेक मार्केट में कई स्मार्टफोन धूम मचाने को तैयार हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी नए प्रोडक्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि चाइनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो ने अपना नया फोन बाजार में पेश कर दिया है। ओप्पो ने OPPO F23 5G फोन को भारतीय बाजार में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2023 10:51 पूर्वाह्न

OPPO F23 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO F23 5G: टेक मार्केट में कई स्मार्टफोन धूम मचाने को तैयार हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी नए प्रोडक्ट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि चाइनीज मोबाइल कंपनी ओप्पो ने अपना नया फोन बाजार में पेश कर दिया है। ओप्पो ने OPPO F23 5G फोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जानिए क्या हैं इसकी खूबियां।

OPPO F23 5G के फीचर्स

OPPO F23 5G स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में उतारा है। ओप्पो ने इस फोन में 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1GB तक बढ़ाया जा सकता है। ओप्पो के इस मिड रेंज स्मार्टफोन में इस फोन 6.72 इंच की स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट दी है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

OPPO F23 5G में बड़ी बैटरी

इसके साथ ही ये फोन एंड्रॉइड 13 पर काम करता है। इसमें 120hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। ओप्पो ने इस फोन में पावर के लिए 5000mah की बैटरी और 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कंपनी का दावा है कि ये फोन सिर्फ 18 मिनट में ही 50 फीसदी चार्ज हो जाता है।

मॉडलOPPO F23 5G
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 695
रैम8GB
स्टोरेज256GB
स्क्रीन6.72 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा64MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा32MP

OPPO F23 5G का कैमरा और कीमत

ओप्पो ने इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसका मेन कैमरा 64MP का है। दूसरा कैमरा 2MP का माइक्रोडेप्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2MP का माइक्रो सेंसर दिया है। बताया जा रहा है कि इसका माइक्रोडेप्थ सेंसर 40 गुना तक जूम हो सकता है। वहीं, इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। ओप्पो ने इस फोन को 24999 रुपये में पेश किया है। इस फोन के प्री ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। हालांकि, इसकी सेल 18 मई 2023 से शुरू होगी। इस फोन को ओप्पो के आधिकारिक स्टोर और ऑनलाइन साइट्स से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026