---Advertisement---

Amazon-Flipkart से ही नहीं, यहां खरीदारी करने पर भी मिल सकते हैं सस्ते Smartphone और Smart TV, जल्दी करें

Croma Independence Day Sale: देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर तरफ सेल ही सेल देखने को मिल रहा है। कहीं स्मार्ट टीवी पर डील है तो कहीं स्मार्टफोन पर। फ्लिपकार्ट से लेकर अमेजन तक पर धूम मची हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 10, 2023 12:02 अपराह्न

Smartphone and Smart TV
Follow Us
---Advertisement---

Croma Independence Day Sale: देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर तरफ सेल ही सेल देखने को मिल रहा है। कहीं स्मार्ट टीवी पर डील है तो कहीं स्मार्टफोन पर। फ्लिपकार्ट से लेकर अमेजन तक पर धूम मची हुई है। ऐसे में क्रोमा भी आजादी के शुभ अवसर पर ग्राहकों को भारी छूट के साथ खरीदारी करने का मौका दे रहा है जिसकी मदद से ग्राहक स्मार्ट टीवी और स्मार्टफोन को खरीदकर अपने पैसों की बचत कर सकते हैं। इस डील के तहत नए लॉन्च हुए फोन से लेकर पुराने मॉडल तक उपलब्ध हैं। ऐसे में अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

OnePlus से लेकर क्रोमा तक के स्मार्ट टीवी पर मिल रही छूट

क्रोमा इंडिपेंडेंस सेल के तहत अब ग्राहकों को OnePlus से लेकर क्रोमा तक के स्मार्ट टीवी को खरीदने पर मिल रही है भारी छूट। इस डील से खरीदारी कर ग्राहक शानदार फीचर वाले स्मार्ट टीवी को सस्ते में खरीद सकते हैं।

OnePlus के स्मार्ट टीवी

OnePlus Y1S Pro 4K Ultra HD LED TV – क्रोमा इंडिपेंडेंस सेल के अंतर्गत खरीदारी करने पर वन प्लस का ये मॉडल आपको 29999 रुपये में मिल सकता है। वहीं इसके अतिरिक्त ग्राहकों के लिए EMI की सुविधा भी है जिसके आधार पर इसे 1412 रुपये प्रति महीना के हिसाब से खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर के जरिए खरीदारी करने पर 3500 रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है।

Croma 140cm 4K Ultra HD LED TV– क्रोमा इंडिपेंडेंस सेल में क्रोमा के इस स्मार्ट टीवी को भी भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी असल कीमत 75000 रुपये है पर अभी ये ग्राहको को 56% तक की छूट के साथ 32990 रुपये में मिल रहा है। ऐसे में क्रोमा के इस 55 इंच LED TV खरीदने पर ग्राहक अपने ज्यादा पैसे बचा सकता है।

5G स्मार्टफोन पर भी मिल रही भारी छूट

क्रोमा के इस सेल के दौरान स्मार्ट टीवी के अलावा स्मार्टफोन पर भी छूट मिल रही है। इस छूट में Redmi, iPhone, Vivo और Oppo जैसे कंपनियों के स्मार्टफोन हैं। इसमें Redmi 12 5G (6GB 128GB) 7% तक की छूट के साथ 13499 रुपये में, iPhone 14 (12%) तक की छूट के साथ 69990 रुपये में, Vivo T2x 5G (26%) की छूट के साथ 13499 रुपये में और Oppo A78 5G 14% तक की छूट के साथ 18999 रुपये में उपलब्ध है।

ऐसे में फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा क्रोमा की ये डील ग्राहकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026