---Advertisement---

बजट रेंज में अल्ट्रा स्लिम रेट्रो डिजाइन के साथ Oppo A78 स्मार्टफोन की एंट्री, देखते ही पंसद आ सकता है 50MP का कैमरा

Oppo A78: इंडियन स्मार्टफोन सेगमेंट में चाइनीज कंपनी ओप्पो की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है। इसी बीच अगर आप नया फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए ओप्पो कंपनी ने एक धांसू बजट मोबाइल (Oppo A78) लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने अपने लेटेस्ट फोन को ए सीरीज के तहत उतारा है। आपको बता दें कि ये ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 2, 2023 12:27 अपराह्न

Oppo A78
Follow Us
---Advertisement---

Oppo A78: इंडियन स्मार्टफोन सेगमेंट में चाइनीज कंपनी ओप्पो की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है। इसी बीच अगर आप नया फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए ओप्पो कंपनी ने एक धांसू बजट मोबाइल (Oppo A78) लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने अपने लेटेस्ट फोन को ए सीरीज के तहत उतारा है। आपको बता दें कि ये एक 4G फोन है, जिसमें काफी दमदार प्रोसेसर के साथ कई खास फीचर्स दिए गए हैं। जानिए क्या है इसकी फुल डिटेल।

Oppo A78 Specifications

ओप्पो ने Oppo A78 स्मार्टफोन को 1 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। इस फोन में Qualcomm’s Snapdragon 680 SoC चिपसेट दी गई है। इस मोबाइल में 6.42 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ 90hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 13.01 ओएस पर करेगा। इसमें 8GB रैम के साथ 8GB रैम को ओप्पो एक्सपेंशन तकनीक के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Oppo A78 Camera and Battery

ओप्पो ने इस फोन को चलाने के लिए 5000mah की बैटरी दी है। इसके साथ 67वाट का सुपर फास्ट चार्जर भी आता है, जो फोन को सिर्फ 45 मिनट में ही फुल चार्ज कर देगा। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, 3.5mm का हैडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

फीचर्सOppo A78
प्रोसेसरQualcomm’s Snapdragon 680 SoC
स्क्रीन6.42 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+2MP
फ्रंट कैमरा8MP

Oppo A78 Price

अल्ट्रा स्लिम रेट्रो डिजाइन के साथ मिडल फ्रेम और स्मूथ एजेस वाले ओप्पो के इस फोन को 17499 में मार्केट में उतारा गया है। ये फोन सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की सेल शुरू हो चुकी है और इसे ओप्पो स्टोर और फ्लिपकार्ट शॉपिंग साइट से खरीदा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026