---Advertisement---

OPPO K14x 5G: मल्टीटास्किंग और गेमिंग में दमदार फोन की शुरू हुई पहली सेल, बंपर सेविंग के साथ ऐसे उठाएं एक्सट्रा बेनिफिट

OPPO K14x 5G: ओप्पो के14एक्स 5जी मोबाइल की पहली सेल स्टार्ट हो गई है। इसमें दमदार खूबियों के साथ आकर्षक डिजाइन देखने को मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2026 2:56 अपराह्न

OPPO K14x 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO K14x 5G: दाम कम और फीचर्स आलीशान, जी हां, आपने सही पढ़ा। ओप्पो के14एक्स 5जी फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ऐसे में अगर आप किसी बेहतरीन मोबाइल को तलाश रहे हैं, तो यही परफैक्ट टाइम है। अभी नहीं, तो शायद कभी नहीं। इस डील में तगड़ी सेविंग के साथ ग्राहकों को कई अतिरिक्त लाभ भी मिल सकते हैं। कंपनी ने इसमें आट्रैक्टिव डिजाइन के साथ तमाम आवश्यक खूबियों को शामिल किया है। ऐसे में आप इतनी आकर्षक डील के साथ इस मोबाइल को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

OPPO K14x 5G पर क्या है फ्लिपकार्ट ऑफर

शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ओप्पो के14एक्स 5जी फोन का 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट 17 फीसदी की छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसका असली दाम 17999 रुपये रखा गया है। मगर इसे खरीदने के लिए कस्टमर्स को 14999 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में आपको सीधे तौर पर 3000 रुपये की बचत हो जाएगी। साथ ही कई अन्य डील्स के जरिए तगड़ी बचत कर सकते हैं। इसके लिए कुछ कूपन्स को अप्लाई करना होगा।

Photo Credit: Flipkart

ओप्पो के14एक्स 5जी को खास बनाते हैं ये स्पेक्स

वहीं, ओप्पो के14एक्स 5जी की खूबियों की बात करें, तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट को शामिल किया गया है। बता दें कि यह एक पावरफुल प्रोसेसर है। ऐसे में यूजर्स अपने रोजाना के कई कामों को इसके जरिए आसानी से कर सकते हैं। यह फोन में मौजूद ऐप्स को स्पीड और बेहतर परफॉर्म करने के लिए काम करती है। इसमें 6.75 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट को जोड़ा गया है। कंपनी ने दावा किया है कि काफी ब्राइट डिस्प्ले अनुभव देखने को मिलेगा। इसकी डिस्प्ले पर बैजल लैस पंच होल स्क्रीन मिलती है। कंपनी ने इसमें 6500mAh की बैटरी और 45W का वायर्ड चार्जर जोड़ा है।

इसके कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसके रियर में ड्यूल कैमरा मॉड्यूल मिलता है। इसमें 50एमपी का डिजिटल जूम सेंसर प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही 2एमपी का मोनो कैमरा शामिल किया गया है। ऐसे में यह फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग में काफी दमदार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 4, 2026

OnePlus Nord 6 5G

अप्रैल 4, 2026

iPhone 18

अप्रैल 3, 2026

Realme 16 vs Vivo V70 FE

अप्रैल 3, 2026

AI Tools

अप्रैल 2, 2026

Vivo V70 FE

अप्रैल 2, 2026