---Advertisement---

धमाल मचाने को तैयार है Poco X6 Series! 12GB रैम के साथ मिल सकते हैं ये झक्कास फीचर्स

Poco X6 Series: स्मार्टफोन बाजार में पोको अपने नए फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। इस फोन की लॉन्च डेट सामने आ गई है। पढ़ें क्या हैं इसके फीचर्स

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 2, 2024 2:14 अपराह्न

Poco X6 Series
Follow Us
---Advertisement---

Poco X6 Series: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी पोको ने नए साल के साथ ही स्मार्टफोन इंडस्ट्री में तहलका मचाने की पूरी तैयारी कर ली है। जी हां, पोको अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है। पोको की अपकमिंग फोन सीरीज Poco X6 Series है। इस फोन सीरीज को काफी गजब के फीचर्स के साथ लाया जाएगा। इसी बीच इस फोन की लॉन्च डेट भी सामने आ गई है। ये फोन 11 जनवरी 2024 को फ्लिपकार्ट शॉपिंग साइट पर लॉन्च होगा। जानिए इस फोन सीरीज में क्या-क्या खास हो सकता है।

Poco X6 Series की संभावित डिटेल

आपको बता दें कि Poco X6 Series की काफी डिटेल इसके लॉन्च से पहले ही मार्केट में आ चुकी है। वहीं, खबरों में दावा किया जा रहा है कि ये सीरीज में दो मॉडल आ सकते हैं, जिसमें Poco X6 और Poco X6 Pro शामिल है।

Poco X6 के लीक स्पेक्स

Poco X6 फोन में Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ 6.67 इंच की स्क्रीन और 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें 64MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। 5000mah की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। ये फोन ब्लैक, ब्लू और सफेद रंग में पेश हो सकता है।

Poco X6 Pro की लीक खूबियां

वहीं, Poco X6 Pro फोन में 6.67 इंच की स्क्रीन के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 8300 Ultra प्रोसेसर मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 200MP का मेन कैमरे के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। डिवाइस में 5000mah की बैटरी के साथ 90W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। इस फोन को ब्लैक, ग्रे और येलो कलर में लाया जा सकता है। इसकी कीमत का अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026