---Advertisement---

Realme GT 7: 50MP Sony IMX सेंसर के साथ मिल सकता है 16MP का सेल्फी कैमरा, IceSense Cooling टेक्नोलॉजी उड़ाएगी गर्दा!

Realme GT 7: रियलमी जीटी 7 स्मार्टफोन में 50MP Sony IMX कैमरा मिल सकता है। इसके साथ 16MP का सेल्फी कैमरा फोटोग्राफी लवर्स को लुभा सकता है। IceSense Cooling टेक्नोलॉजी गर्दा उड़ा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 11, 2025 4:42 अपराह्न

Realme GT 7
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 7: मिडरेंड कैटेगरी में अब तक का सबसे जानदार स्मार्टफोन आ रहा है। रियलमी अपने फोन के जरिए लोगों का दिल एक बार फिर जीतने के लिए तैयार है। अपकमिंग रियलमी जीटी 7 फोन अपने लुक से लोगों को दीवाना बना सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह फोन कमाल के कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है। लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 50MP Sony IMX सेंसर के साथ एक डेप्थ लेंस मिलने की संभावना है। इसके साथ सेल्फी लवर्स के लिए 16MP का फ्रंट शूटर लेंस मिलने की आशंका जताई जा रही है।

रियलमी जीटी 7 में धूम मचाएगी IceSense Cooling टेक्नोलॉजी

फोन मेकर ने दावा किया है कि अपकमिंग Realme GT 7 फोन को आइससेंस ब्लू और आइससेंस ब्लैक रंगों के साथ लाया जाएगा। इस फोन में IceSense Cooling टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाएगा। यह फोन पर थर्मल सिस्टम की तरह काम करेगा। रियलमी के मुताबिक, इस तकनीक की वजह से फोन की डिस्प्ले और बैक पैनल पर गर्मी को नियंत्रित रखने की क्षमता होगी। ऐसे में यह फोन बाहर के तापमान से फोन को बचाकर रखेगा। इसके साथ ही डिवाइस के बैक पैनल पर प्रो-गेमिंग कोटिंग का यूज किया जाएगा।

Realme GT 7 AnTuTu Score

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रियलमी जीटी 7 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दी जाएगी। ऐसे में काफी लोग रियलमी जीटी 7 का अंतूतू स्कोर जानना चाहते हैं। बता दें कि इसका अंतूतू स्कोर 3 मिलियन से अधिक रहेगा। ऐसे में यह फोन गेमिंग में काफी शानदार अनुभव दे सकता है।

स्पेक्सरियलमी जीटी 7 की संभावित खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 9400+
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
रिफ्रेश रेट144Hz
डिस्प्ले6.78 इंच
बैटरी6000mAh
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा16MP

Realme GT 7 Price in India

मिडरेंज कैटेगरी में धमाका करने वाले रियलमी के नए फोन में कई एडवांस खूबियों को जोड़ा जाएगा। ऐसे में इंटरनेट पर बहुत से लोग रियलमी जीटी 7 का दाम तलाश रहे हैं।रियलमी जीटी 7 की इंडिया में कीमत 39999 रुपये के करीब रह सकता है। यह सिर्फ संभावित जानकारी है।

Realme GT 7 Launch Date in India

फेमस फोन निर्माता रियलमी ने अपने आगामी मोबाइल को मार्केट में उतारने की तैयारी कर ली है। रियलमी जीटी 7 की इंडिया में लॉन्च डेट 27 मई 2025 दोपहर 1:30 बजे किया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट पेरिस में आयोजित किया जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026