---Advertisement---

Nothing Phone 1 की बोलती बंद करने आ गया Samsung Galaxy F54! 5G स्मार्टफोन में मिलेगी जंबो बैटरी लाइफ

Samsung Galaxy F54 5G: इंडियन मोबाइल मार्केट पर राज करने वाली टेक कंपनी सैमसंग ने अपना नया हैंडसेट बाजार में पेश कर दिया है। Samsung Galaxy F54 5G फोन को भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में उतारा गया है। सैमसंग ने इस फोन में काफी दमदार फीचर्स दिए हैं। अगर आप सैमसंग के फोन ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 6, 2023 4:09 अपराह्न

Samsung Galaxy F54 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy F54 5G: इंडियन मोबाइल मार्केट पर राज करने वाली टेक कंपनी सैमसंग ने अपना नया हैंडसेट बाजार में पेश कर दिया है। Samsung Galaxy F54 5G फोन को भारतीय बाजार में मिड रेंज सेगमेंट में उतारा गया है। सैमसंग ने इस फोन में काफी दमदार फीचर्स दिए हैं। अगर आप सैमसंग के फोन को पसंद करते हैं तो आपको ये नया फोन काफी भाएगा। जानिए क्या हैं इसके स्पेशल फीचर्स।

Samsung Galaxy F54 5G Features

Samsung Galaxy F54 5G फोन में लंबी बैटरी लाइफ के साथ गेमर्स का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें 6.7 इंच की सुपर अमोल्ड प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस डिवाइस में Samsung Exynos 1380 चिपसेट दी गई है। इस फोन में 1080 x 2400 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया गया है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट करता है। इसमें कॉनरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। इस डिवाइस में 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ फोन का व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाता है।

ये भी पढ़ें: Apple WWDC 2023 का सबसे स्पेशल प्रोडक्ट रहा MacBook Air, वर्ल्ड थिनेस्ट लैपटॉप के फीचर्स और कीमत कर देंगे हैरान

Samsung Galaxy F54 5G Camera

सैमसंग के लेटेस्ट फोन में पावर के लिए 6000mah की बैटरी और 25W का फास्ट चार्जर दिया गया है। फोन के बैक में 108MP का मेन कैमरा, जो कि OIS सपोर्ट करता है। इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के आगे की तरफ सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्सSamsung Galaxy F54 5G
ProcessorSamsung Exynos 1380
Display6.7 inches (17.02 cm)
Battery6000 mAh
Rear Camera108 MP + 8 MP + 2 MP
Front Camera32 MP

Samsung Galaxy F54 5G Price

Samsung Galaxy F54 5G के 8GB रैम औऱ 128GB स्टोरेजड वाले वेरिएंट की कीमत 27999 रुपये रखी गई है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट से 6 जून दोपहर 3 बजे से बुक किया जा सकता है।  

ये भी पढ़ें: Upcoming Bikes: मार्केट में तहलका मचाने आएंगी Yamaha और Harley Davidson की ये धांसू स्पोर्ट्स बाइक, मिलेंगे गजब के फीचर्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026