---Advertisement---

iPhone 16 Series की कीमत iPhone 15 Series से कम होने के ये हो सकते हैं कारण?

क्या सच में iPhone 16 Series की कीमत iPhone 15 Series से कम होगी?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 24, 2024 1:22 अपराह्न

iPhone 16 series संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Series : दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में गिने जाने वाली एप्पल कंपनी अगले महीने यानी की सितंबर में अपनी बेहद हाईटेक iPhone 16 Series को लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज को लेकर कंपनी की तरफ से तो किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक फीचर्स ने यूजर्स का काफी एक्साइटमेंट बढ़ाया हुआ है। इस सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल लॉन्च हो सकते हैं।इस सीरीज में iOS 18 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इसके साथ ही एप्पल पहली बार अपनी इस सीरीज में Artificial intelligence यानी की AI दे सकता है।

क्या कम कीमत भारत में दस्तक देगी iPhone 16 Series ?

इस सीरीज में क्या कुछ नया मिलेगा? इसका खुलासा तो लॉन्च के बाद ही होगा लेकिन, इस सीरीज को लेकर एक खबर ये भी चल रही है कि, इसकी कीमत भारत में iPhone 15 Series से कम हो सकती है।

iPhone 16 Series क्यों हो सकती है सस्ती?

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि, एप्पल की 16 सीरीज के दाम कम हो सकते हैं , इसकी वजह भारत में ही 16 सीरीज के iPhone 16 Pro और Pro Max जैसे मॉडल बन सकते हैं। अगर भारत में इनकी मैन्युफैक्चरिंग होगी तो काफी उम्मीद है कि, 16 सीरीज के दाम कम हो। एप्पल का पार्टनर फॉक्सकॉन भारत में इस सीरीज के मॉडल को कम कीमत में बना सकता है। इस बीच ऐसी भी अफवाहें चल रही हैं कि, पेगाट्रॉन और टाटा ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियां इस सीरीज को भारत में ही निर्मित कर सकती हैं।

बजट 2024 का असर दिख सकता है

इस सीरीज के महंगे फोन की कम कीमत होने की एक वजह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया बजट भी माना जा रहा है। बजट में मोबाइल और चार्जर कस्टम ड्यूटी 20% से कम करके 15% तक कर दी गई है। ऐसे में एप्पल के फोन भारत में कम कीमत में में मिल सकते हैं। अगर ऐसा हो जाता है तो iPhone 16 Series की कीमत iPhone 15 Series से कम हो सकती है। फिलहाल जब तक ये लॉन्च नहीं हो जाती है, तब तक इस सीरीज के फीचर्स और कीमत को लेकर पक्के तौर पर कहना मुश्किल है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026