---Advertisement---

धूम मचाने आ रहे हैं Xiaomi 14 Pro के ये दो स्मार्टफोन! एडवांस प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के साथ कई खूबियां

Xiaomi 14 Pro: स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में से एक शाओमी अपने डूबे हुए अपने मुकाम को एक बार फिर से हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंडिया के मोबाइल बाजार में अच्छी-खासी हिस्सेदारी रखने वाली शाओमी कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन पर तेजी से काम कर रही है। Xiaomi 14 Pro ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 31, 2023 12:41 अपराह्न

Xiaomi 14 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 14 Pro: स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में से एक शाओमी अपने डूबे हुए अपने मुकाम को एक बार फिर से हासिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंडिया के मोबाइल बाजार में अच्छी-खासी हिस्सेदारी रखने वाली शाओमी कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन पर तेजी से काम कर रही है। Xiaomi 14 Pro को लेकर कुछ खास जानकारियां सामने आई हैं। अगर आपको भी शाओमी की अगली सीरीज का इंतजार है तो आपको इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए।

Xiaomi 14 Pro की अनुमानित खूबियां

Xiaomi 14 Pro को इस साल लॉन्च किया जा सकता है। इसके लीक हुई जानकारी के मुताबिक, इस फोन को दो वेरिएंट्स में उतारा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस नए डिवाइस में अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर दिया जाएगा। इस डिवाइस के एक मॉडल में 3D कर्व्ड डिजाइन और चारों तरफ से पतले बैजल्स दिए जाएंगे। वहीं, दूसरे वेरिएंट में 2.53D फ्लैट डिजाइन दिया जाएगा। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दी जा सकती है। इस डिवाइस में पावर के लिए 5000mah की बैटरी और 120W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसके साथ ही 50W का वायरलैस चार्जर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: लो जी पता लग गए iPhone 15 Series के धमाकेदार फीचर्स! जानिए डिजाइन से लेकर क्या हो सकती है कीमत

फीचर्सXiaomi 14 Pro
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.78
बैटरी5000mah
रियर कैमरा64MP+64MP+64MP

Xiaomi 14 Pro का संभावित कैमरा सेटअप

Xiaomi 14 Pro के कैमरे मॉड्यूल की बात करें तो इसमें WLG High-Lens दिया जाएगा। इसकी स्क्रीन 6.78 इंच की हो सकती है। इसके साथ ही 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं, इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसमें भी एडवांस लैंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। इसकी कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि शाओमी इसे 66999 रुपये में ला सकती है। मगर अभी तक इसकी कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: हाईटेक वॉयस कमांड फीचर के साथ आई TVS Raider 125 Special Edition, पेट्रोल पंप ढूंढने में होगी आसानी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026