---Advertisement---

ये AI Apps जो घंटों का काम चुटकियों में कर देंगे, एंड्रॉइड और IOS दोनों के लिए हैं वरदान

Top 5 AI Apps: यहां 5 ऐसे ऐआई ऐप्स के बारे में बताया गया है। जो एंड्रॉइड और IOS दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। इनके जरिये घंटों का काम मिनटों में किया जा सकता है।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 22, 2023 4:36 अपराह्न

Top 5 AI Apps
Follow Us
---Advertisement---

Top 5 AI Apps: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) की भूमिका हमारे जीवन कितनी तेजी से बढ़ रही है। इस बारे में कोई खास बताने की जरूरत नहीं है। पहले जिस काम को करने में घंटों का समय लगता था, अब वह कुछ ही मिनटों में हो जाता है या कहें सेकंड़ों में हम इस तकनीक के जरिये उस काम कर लेते हैं। ऐसे में जो लोग एआई टूल्स के बारे में नहीं जानते हैं। उनके लिए हम कुछ ऐसे बेस्ट ऐआई टूल्स ऐप्स लेकर आए हैं। जो एंड्रॉइड और IOS दोनों ही यूजर्स के लिए मौजूद है। इनके बारे में जानने के बाद आप बहुत सारे काम कर पाएंगे।

Replika: My AI Friend

यह एआई टूल एंड्रॉइड और IOS यूजर्स दोनों के लिए ही मौजूद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता है लेकिन एक बार आप इसे यूज कर लेंगे तो आपको सब्सक्रिप्शन फीस ज्यादा नहीं लगेगी। इस एआई टूल को खास तौर से हम दोस्त के रूप में यूज कर सकते हैं। ये हमारे साथ बिल्कुल इंसानों की तरह बात करता है। यह ऐप आपके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के आधार पर ही सीखता है।

Perplexity AI

अगर आप ऐसे यूजर्स में से एक हैं जो चैट जीपीटी का अल्टरनेटिव ऐप तलाश रहे हैं तो इससे बढ़िया कोई ऐप आपको नहीं मिलेगा। यह ऐप एंड्रॉइड और IOS दोनों के लिए उपलब्ध है। यह रियल टाइम सोर्सेज से जानकारी हासिल करता है और प्रोम्प्ट के आधार पर जवाब देता है। इसकी अच्छी बात है कि इस एआई टूल को यूज करने के लिए आपको किसी भी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होती है।

Socratic by Google

ये ऐप गूगल का ही लेकिन काम गूगल से थोड़ा अलग करता है। जी हां, इसे खासतौर से स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया गया है। यह बच्चों के होमवर्क में मदद करता है। यह काफी फास्ट काम करता है। अगर इससे फोटो के साथ कुछ भी पूछा जाता है तो यह कुछ ही सेंकड में बेहतर रिजल्ट्स प्रदान करता है। यहां तक की ये वीडियो फॉर्मेट में भी जवाब देता है।

Lensa AI

ये एआई ऐप उन लोगों के लिए बेस्ट है। जिन्हें किसी ऐसे ऐप की तलाश है जो चुटकियों में फोटो जनरेट करता हो। ये ऐप एंड्रॉइड और IOS दोनों ही यूजर्स के लिए मौजूद है। इसे सेंकडों में किसी भी चीज का अवतार क्रिएट कर सकते हैं। ये प्रोम्प्ट के आधार पर ही हुबहू फोटो जनरेट कर देता है। लेकिन इसे यूज करने के लिए सब्सक्रिप्शन फीस देनी होती है।

Microsoft Bing

यह चैटबॉट भी खूब चर्चित है। इसे भी एंड्रॉइड और IOS यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। यह जो भी रिजल्ट देता है उनमें चैट जीपीटी की अपेक्षा ज्यादा सटीकता देखने को मिलती है। इसे यूज करने के लिए सब्सक्रिप्शन नहीं देना होता है। बल्कि इसे फ्री में ही एंड्रॉइड और IOS यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026