---Advertisement---

Samsung के Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में मिलेगी वॉटरड्रॉप हिंज तकनीक! जानिए कब करेगा धांसू एंट्री

Samsung: साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने मजबूत प्रोडक्ट के लिए जानी जाती है। ऐसे में जब भी कंपनी अपना नया प्रोडक्ट पेश करती है तो मार्केट में उसकी चर्चा जरूर होती है। इसी कड़ी में स्मार्टफोन बाजार में भी सैमसंग की अच्छी-खासी पकड़ है। आपको बता दें कि सैमसंग लगातार अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2023 11:45 पूर्वाह्न

Samsung
Follow Us
---Advertisement---

Samsung: साउथ कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग अपने मजबूत प्रोडक्ट के लिए जानी जाती है। ऐसे में जब भी कंपनी अपना नया प्रोडक्ट पेश करती है तो मार्केट में उसकी चर्चा जरूर होती है। इसी कड़ी में स्मार्टफोन बाजार में भी सैमसंग की अच्छी-खासी पकड़ है। आपको बता दें कि सैमसंग लगातार अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। ऐसे में एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 फोल्डेबल स्मार्टफोन को जल्द ही बाजार उतारेगी।

Samsung की बड़ी तैयारी

यहां पर बड़ी जानकारी ये है कि इन्हें 26 जुलाई 2023 के सैमसंग के बड़े इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग का ये मेगा इवेंट कई मायनों में खास होगा। इस तरह से कहा जा रहा है कि इस इवेंट में काफी नए मॉडल पेश किए जाएंगे। टेक मार्केट में जब से इसकी जानकारी सामने आई है, तभी से इस इवेंट को लेकर चर्चा जोरों पर है।

ये भी पढ़ें: मई में टेक मार्केट दहलाने आ रहे Pixel Fold से लेकर OnePlus सहित ये तमाम धाकड़ फोन, फीचर्स और लुक से हो जाएगा इश्क

Samsung Galaxy Z Fold 5

सैमसंग Galaxy Z Fold 5 स्मार्टफोन में काफी धांसू फीचर्स दिए जाएंगे। आपको बता दें कि इस फोन को लेकर कई लीक्स सामने आ चुके हैं। ऐसे में खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि इस फोन में सैमसंग डैक्स का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक से लैस इस फोन का लुक काफी कॉम्पैक्च होगा। बताया जा रहा है कि इस फोन की डिस्प्ले को बेहतर बनाने के लिए वॉटरड्रॉप हिंज तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे स्क्रीन को फोल्ड करने में आसानी होती है।

Galaxy Z Flip 5

Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन में लेटेस्ट प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें क्वालाकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दी जाएगी। इसे 8GB रैम के साथ तीन वेरिएंट में मार्केट में उतारा जाएगा। कहा जा रहा है कि इसमें रियर साइड पर डबल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस बारे में आफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े: अब नहीं लगाने होंगे डीलरशिप के चक्कर, Flipkart पर लिस्ट हुआ Hero Vida V1 Pro Electric Scooter

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 25, 2026

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 25, 2026

Vivo X500

अप्रैल 25, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 25, 2026

Realme C100x

अप्रैल 25, 2026

iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 24, 2026