---Advertisement---

iPhone 16 Series का एक्शन बटन क्या है? जाने कैसे बदलेगा ये यूजर्स का एक्सपीरियंस?

iPhone 16 Series में action button कई सारी खूबियों के साथ आ सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 18, 2024 10:37 पूर्वाह्न

iPhone 16 Series संभावित फोटो
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 16 Series : एप्पल इस साल अपनी बेहद हाईटेक सीरीज iPhone 16 Series से तूफानी दस्तक दे सकता है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। हालंकि कंपनी ने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में लगातार दावा किया जा रहा है कि, इसमें AI फीचर मिल सकता है। iPhone 16 Series में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max जैसे मॉडल्स लॉन्च होने की उम्मीद है। इस सारीज की स्क्रीन हो या फिर कैमरा इस बार सबकुछ अलग और बेहद खास हो सकता है। इसके साथ ही इस सीरीज के सभी मॉडल्स में एक्शन बटन मिलने की चर्चाएं भी काफी ज्यादा हैं।

iPhone 16 Series में एक्शन बटन कैसे कर सकता है काम?

iPhone 15 सीरीज के iPhone 15 Pro‌ और Pro Max मॉडल में एक्शन बटन मिल चुका है। लेकिन इस सीरीज के सभी मॉडल्स में ये नहीं है। इस बार का एक्शन बटन पहले से ज्यादा बेहतर होने वाला है।16 सीरीज में  जूम, फोकस और रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी एक्शन बटन में मिल सकते हैं। इसके साथ ही Silent Mode, Flashlight, Camera, Shortcuts, Voice Memo, Focus, Accessibility features, Magnifier, Translate जैसे काम भी ये एक्शन बटन कर सकता है।

टच आईडी होम बटन और फोर्स टच ट्रैकपैड की तरह काम कर सकता है। इसके साथ ही इस सीरीज में Capture button भी लाया जा सकता है। iPhone 16 Series में कई सारे अन्य फीचर्स भी मिल सकते हैं।

iPhone 16 Series के संभावित फीचर्स

फीचर iPhone 16 Series
प्रोसेसरA18 chip का प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी3,561 mAh से लेकर 4,676 mAh तक की बैटरी मिल सकती है।
चार्जर40W वायर्ड चार्जर मिल सकता है।
डिस्प्ले6.9 इंच तक की डिस्प्ले मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमiOS 18 का ऑपरेटिंग सिस्टम AI के साथ आ सकता है।
कैमरा48MP ultra-wide camera, periscope ultra-long telephoto combination camera, 5x optical zoom, up to 25x digital zoom जैसे खास कैमरे मिल सकते हैं।

फिलहाल इसको लेकर कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026