---Advertisement---

Wifi Speed: स्लो इंटरनेट की स्पीड को तूफानी बना देंगे ये 5 जुगाड़! फटाफट करें ट्राई

Wifi Speed: इंटरनेट की स्लो स्पीड को इन तरीकों से ठीक कर सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 2, 2024 10:45 पूर्वाह्न

Wifi Speed
Follow Us
---Advertisement---

Wifi Speed: अगर आपके Wifi की Speed भी चलते-चलते स्लो हो गई है और आपको काम करने में बहुत परेशानी हो रही है, तो एक बार इन टिप्स को जरुर अपनाएं ।इनसे आपको फायदा होगा। इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाना एक आम सी बात है। लेकिन इसकी वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वाई-फाई कनेक्शन (Wi-Fi Connection) को ठीक करने के लिए ये बहुत ही काम की टिप्स हैं। इनमें आप जानेंगे वाई-फाई की स्पीड को कैसे बढ़ाएं (How To Boost Internet Speed)।

Wi-Fi Analysis ऐप

 अगर आपका वाई-फाई सही से काम नहीं कर रहा है तो, Wi-Fi Analysis ऐप से आप इसका स्टेटस जान सकते हैं। इसके लिए आपको ये ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद आपको फ्रीक्वेंसी और चैनल का सही पता चल जाएगा। यहां से फिर आप इस चैनल को हटा सकते हैं।

वाईफाई नेटवर्क को रिमूव करें

अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है तो आप वाईफाई नेटवर्क को रिमूव कर सकते हैं। फिर दोबारा से इसे यूज करें। ये तकनीक आपके स्लो इटरनेट में जान डाल सकती है।

राउटर सेटिंग


स्लो इंटरनेट से बचने के लिए आप राउटर की सेटिंग पर जा सकता है। इसके साथ ही इसे बदल भी सकते हैं। इसे बदलने के लिए आपको एडवांस सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा। यहां पर क्लिक करके आप चैनल को सलेक्ट करके दोबारा से सेटिंग सेव करें। फिर राउटर को स्टार्ट करें। इससे आपको स्लो इंटरनेट की स्पीड ठीक हो सकती है।

राउटर खराब

स्लो स्पीड का एक कारण खराब राउटर भी हो सकता है। इसके लिए चेक करके अपना राउटर चेंज कर सकते हैं। क्योंकि कई बार इंटरनेट की खराब स्पीड का कारण खराब राउटर होता है।

राउटर की लोकेशन

स्लो इंटरनेट का एक कारण राउटर का सही जगह ना लगना हो सकता है। अगर आप किसी ऐसी जगह पर अपना राउटर लगा देते हैं। जहां पर दीवर या फिर कोई भारी अलमारी रखी हुई है तो इससे वाई-फाई के सिग्नल बाधित हो सकते हैं और आपको इंटरनेट स्लो हो सकता है। इसलिए राउटर को खुले में घर बीचों-बीच लगाएं। इससे खराब स्पीड ठीक हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026