---Advertisement---

क्या Apple का पहला Foldable iPhone Ultra सेल्फ-हीलिंग डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च? लीक हाईटेक फीचर्स जानकर नहीं होगा यकीन

Foldable iPhone Ultra: एप्पल अपने पहले फोल्डेबल आईफोन में 'सेल्फ-हीलिंग' यानी की खुद ठीक होने वाली डिस्प्ले तकनीक दे सकता है। इस अनोखी तकनीक का पेटेंट भी रजिस्टर कराया है, जो स्क्रीन को स्क्रैच और डेंट से सुरक्षित रखेगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 10, 2026 6:18 अपराह्न

Foldable iPhone Ultra 
Follow Us
---Advertisement---

Foldable iPhone Ultra: एप्पल इसी साल आईफोन 18 सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च कर सकती है। इसका नाम आईफोन अल्ट्रा हो सकता है। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स , कीमत, नाम और लॉन्च को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके फीचर्स और लुक लीक हो गया है। जिसने यूजर्स का सीधे ध्यान खींचा है। खबरों की मानें तो एप्पल का फोल्डेबल फोन स्क्रीन में होने वाली खराबी को सेल्फ-हीलिंग डिस्प्ले  के जरिए खुद ही ठीक कर लेगा। इसके साथ ही इसमें काफी कुछ नया मिल सकता है।

Foldable iPhone Ultra  फोन में मिल सकता है सेल्फ-हीलिंग डिस्प्ले

एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा में सेल्फ हीलिंग डिस्प्ले मिल सकती है। इस मोबाइल की स्क्रीन पर स्क्रैच या डेंट पड़ने पर यह खुद को ठीक कर सकती है। खबरों की मानें तो स्क्रीन की बाहरी परत पर एक विशेष मटेरियल होगा जो गर्मी, रोशनी या बिजली मिलने पर अपने आप छोटे-मोटे स्क्रैच को भर देगा। मुड़ने के बाद बीच में लाइन ना दिखे, इसीलिए कंपनी इसमें ‘ड्रॉपलेट हिंज’ दे सकती है। ये अल्ट्रा-थिन ग्लास होगा जो कि, इलास्टोमेर पर काम करेगी। जो कि, काफी सुरक्षित होगा। इसके साइड में टच-सेंसिटिव सॉलिड-स्टेट बटन मिल सकता है।

Foldable iPhone Ultra फोन का कैमरा,  प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

 

Foldable iPhone Ultraस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले5.5-इंच की LTPO OLED बहारी डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, इनर में 7.8-इंच की हाइब्रिड OLED डिस्प्ले मिल सकती है। क्रिज छिपाने के लिए लिक्विड मेटल हिंज मिल सकता है।
प्रोसेसरA20 Pro / Ultra 2nm का प्रोसेसर मिल सकता है।
एआई12GB की रैम एप्पल इंटेलिजेंस पर काम कर सकती है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए वेपर कूलिंग चेंबर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमएआई से लैस iOS 27 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टीफोन की सुरक्षा के लिए ऑटो-ड्रॉप प्रोटेक्शन, स्क्रैच प्रोटेक्शन, एंटी-क्रैकिंग हीटिंग सिस्टम और पानी-धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
फ्लेक्स मोडलैपटॉप की तरह खुलने के लिए फ्लेक्स मोड मिल सकता है।
कैमरा48MP मेन कैमरा मिल सकता है। 48MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 24MP का कैमरा मिल सकता है।

 

एप्पल फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा  की अनुमानित कीमत

अभी तक एप्पल ने अपने फोल्डेबल फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 2 लाख से लेकर 2.5 लाख के आस-पास की संभावित कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold सीरीज और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे मॉडल से हो सकता है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026

BSNL Satellite Phone

जुलाई 10, 2026

Samsung Galaxy Z Flip 8

जुलाई 9, 2026

OPPO Reno 16 

जुलाई 9, 2026

iPhone 18 Pro Max

जुलाई 8, 2026