---Advertisement---

AI फीचर्स और गेमिंग परफॉर्मेंस से क्या Samsung Galaxy S25 Ultra बनेगा iPhone 16 Pro Max के लिए आफत?

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन के संभावित फीचर्स काफी चर्चा में हैं। आज हम आपको इसकी कुछ ऐसी खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि, इस सीरीज और इसके सबसे महंगे फोन में मिल सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 13, 2024 12:43 अपराह्न

Samsung Galaxy S25 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Ultra: महंगे मोबाइल का शौक रखने वालों के लिए सैमसंग एक बेहद हाईटेक Samsung Galaxy S25 series लेकर आ रहा है। इस सीरीज का सबसे पावरफुल और महंगा फोन Samsung Galaxy S25 Ultra माना जा रहा है। सैमसंग का ये फ्लैगशिप फोन दुनिया के सबसे सुरक्षित और पोपुलर फोन में गिने जाने वाले iPhone 16 Pro Max को टक्कर दे सकता है। खबरों की मानें को दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इस सीरीज को साल 2025 में लॉन्च कर सकती है। इस फोन में पहले से बेहतर कैमरा, प्रोसेसर और AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आज हम आपको इस महंगी सीरीज के सबसे पावरफुल फोन की संभावित खूबियां और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra की संभावित खूबियां

सैमसंग अपने इस महंगे फोन में Qualcomm का सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर दे सकता है। अगर ये फोन इस प्रोसेसर के साथ आता है तो यकीनन गेमर्स के लिए ये किसी लॉटरी से कम नहीं होगा। Samsung Galaxy S25 Ultra में कपंनी पहले से बड़ी और स्लिम 6.86-inch AMOLED डिस्पेल दे सकती है। ये स्क्रीन आंखों को प्रोटेक्शन दे सकती है। इस फोन में पहले के मुकाबाले ज्यादा अच्छा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिलने की उम्मीद है। इसमें 200-megapixel का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 50-megapixel 5x telephoto कैमरे मिलने की भी उम्मीद है। पहले से ज्यादा क्लियर फोटो खींचने के लिए इसमें 50-megapixel ultrawid का कैमरा जोड़ा जा सकता है। कंपनी इसमें 16GB की रैम दे सकती है। इसके साथ ही लंबी बैटैरी और फास्ट चार्जिग के लिए 5,000mAh की बैटरी और 45W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत को लेकर मार्केट में अफवाहें चल रही हैं कि, ये 1 लाख 29 हजार के आस-पास की कीमत में आ सकता है। सैमसंग के इस फोन में Android 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम जोड़ा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के संभावित Specification

फीचरSamsung Galaxy S25 Ultra
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
बैटरी/चार्जर5,000mAh की बैटरी और 45W का चार्जर मिल सकता है।
डिस्प्ले6.86-inch AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
कैमराAI के साथ 50-megapixel 5x telephoto, 50-megapixel ultrawid कैमरे का साथ 200MP का कैमरा मिल सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra फोन को पूरी सीरीज के साथ अगले साल जनवरी 2025 में लॉन्च करने की लीक खबरें जोर पकडे हुए हैं। फिलहाल कंपनी की तरफ से इस फोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस फोन का मुकाबला iPhone 16 Pro Max जैसे पावरफुल फोन से हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 17, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite

अप्रैल 17, 2026

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026