---Advertisement---

Motorola Edge 70 Max फोन में क्या सच में मिलेगा एप्पल वाला फीचर? लीक फीचर्स से मची खलबली

Motorola Edge 70 Max : मोटरोला एज 70 मैक्स स्मार्टफोन अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2026 3:40 अपराह्न

Motorola Edge 70 Max
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Max:  मोटरोला अपने प्रीमियम फोन और बजट फ्रेंडली कीमत के लिए जाना जाता है। यही कारण है कि, इसके अपकमिंग स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।  अपने चाहने वालों के लिए कंपनी मोटरोला एज 70 मैक्स फोन लेकर आ रही है। अभी तक कंपनी ने इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चाओं में हैं।

Motorola Edge 70 Max में मिल सकता है एप्पल का फीचर

मोटरोला एज 70 मैक्स स्मार्टफोन में कंपनी एप्पल वाला फीचर दे सकती है। इस फोन में नैटिव मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसे एंड्रॉयड की दुनिया में Qi2 (Qi-टू) टेक्नोलॉजी कहा जाता है। ये एप्पल की मैग्सेफ तकनीक है। जो मोटरोला के फोन में मिल सकता है।आईफोन की तरह इस फोन के बैक पैनल के अंदर भी इन-बिल्ट मैग्नेट्स  दिए गए हैं। इसके लिए आपको कोई स्पेशल मैग्नेटिक कवर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अभी ये सुविधा सिर्फ एप्पल आईफोन, गूगल पिक्सल 10 सीरीज और HMD स्काईलाइन डिवाइस में ही मौजूद है।

मोटरोला एज 70 मैक्स स्मार्टफोन कै कैमरा, प्रोसेसर और अन्य फीचर्स

Motorola Edge 70 Maxस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.8 इंच का LTPO OLED / AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में काम करेगा।
बैटरी5200 mAh की बैटरी के साथ 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 90W की टर्बोपावर चार्जर मिल सकता है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।
डेटा सेफ्टीडिजिटल सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए Moto Secure ऐप मिल सकता है। ये यूजर से बैंक से लेकर पर्सनल डेटा तक को सिक्योर करेगा।
एआई प्राइवेसीऑन-डिवाइस ‘Qira AI’ प्राइवेसी मिल सकती है।
कैमरा50 MP मुख्य कैमरा Sony LYTIA प्रीमियम सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसमें 50 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 10 MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ ही 50 MP का कैमरा मिल सकता है।

 

मोटरोला एज 70 मैक्स की अनुमानित कीमत और संभावित फीचर्स

मोटरोला एज 70 मैक्स की कीमत और फीचर्स को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसे 45000 के आस-पास की कीमत पर इसी साल लॉन्च किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

iPhone 18 Pro Max

अगस्त 21, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 19, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 18, 2026

Pova 8 Pro 5G

अगस्त 18, 2026