---Advertisement---

क्या iPhone की इस स्पेशल खूबी के साथ लॉन्च होगा Vivo T5 5G स्मार्टफोन ? लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स

Vivo T5 5G: वीवो टी5 5जी स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। ये अपने लीक प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में बना हुआ है। इसमें आईफोन जैसी खासियत मिल सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 25, 2026 4:31 अपराह्न

Vivo T5 5G
Follow Us
---Advertisement---

Vivo T5 5G:  वीवो की टी सीरीज अपने प्रीमियम फीचर्स और बजट फ्रेंडली कीमत वाले स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है।  यही वजह है कि, यूजर्स को 2 सितंबर  2026 को लॉन्च होने वाला वीवो टी5 फोन का बहुत बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इसमें कई सारे पावरफुल फीचर्स दे सकती है। इसकी  महाबैटरी काफी चर्चा में बनी हुई है। इसमें हाईटेक कैमरे के साथ आईफोन का खास फीचर मिल सकता है। अगर आप किसी नए फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो वीवो के इस अपकमिंग फोन का इंतजार कर सकते हैं।

Vivo T5 5G में मिल सकता है iPhone वाला फीचर

खबरों की मानें तो वीवो टी5  5जी स्मार्टफोन में कंपनी ओरिजिन आइलैंड की खूबी दे सकती है। यह आईफोन के ‘डायनेमिक आइलैंड’ की तरह काम करता है। ये एक स्मार्ट शेयरिंग की तरह काम करता है। इसे ऑन करने के लिए फोन की Settings पर जाएं, फिर Notification & Status Bar पर क्लिक करें। इसके बाद  Origin Island में जाना होगा। जिसके बाद फोटो को प्रेस करके रखेंगे और ऊपर ओरिजिन आइलैंड की तरफ खींच जाएगा। जिसकी मदद से एक साथ कई मल्टीटास्किंग काम कर सकते हैं। इसकी मदद से आप एक साथ कई ऐप खोलकर काम कर सकते हैं।कंपनी इसमें फास्ट और स्मूथ काम करने के लिए एडवांस जेनेरेटिव AI फीचर्स दे सकती है। इसमें ऑफिस किट का फीचर मिल सकता है। जिसकी मदद से विंडो पीसी से लेकर मैक की फाइल्स एक क्लिक से फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।

वीवो टी5 स्मार्टफोन कै कामरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Vivo T5 5Gस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.83 इंच की बड़ी 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी।
कैमरा50 MP का मेन कैमरा Sony IMX882 और OIS सेंसर के साथ आ सकता है। Aura Light की खूबी अंधेरे में फोटो खींचने में मदद करेगी। वहीं, 32 MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके कैमरे से 4K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।
सेफ्टी रेटिंंगवॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन और स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल जैसी खूबी मिल सकती है। ये फोन हद से ज्यादा गर्म और ठंडा तापमान झेल सकता है।
डेटा प्राइवेसीडेटा सेफ्टी के लिए प्राइवेट स्पेस मिल सकती है।
बैटरी/चार्जर7050mAh की बैटरी के साथ 44W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें बाईपास चार्जिंग के साथ रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर NPU की AI खासियत के साथ मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

 

Vivo T5 5G स्मार्टफोन की संभावित कीमत

वीवो टी5 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 24999 हजार रुपए के आस-पास की शरुआती कीमत में लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026

iPhone 18 Pro Max

अगस्त 21, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 19, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 18, 2026