---Advertisement---

Xiaomi MIX Flip स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, ट्रिपल कैमरे के साथ Samsung और OPPO को देगा टक्कर!

Xiaomi MIX Flip: चीन की फोन कंपनी शाओमी अपने नए फोल्डेबल फोन शाओमी मिक्स फ्लिप को लेकर छाई हुई है। इस फोन में अब तक का सबसे फास्ट प्रोसेसर और स्टाइलिश डिजाइन मिल सकता है। जानें क्या है पूरी खबर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 6, 2023 4:09 अपराह्न

Xiaomi MIX Flip
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi MIX Flip: चाइनीज इलेक्ट्रिक ब्रांड शाओमी इंडियन मार्केट में काफी अच्छी पकड़ बनाकर रखे हुए हैं। शाओमी अपने नए मॉडलों पर लगातार काम कर रहा है। ऐसे में खबरों में दावा किया जा रहा है कि शाओमी अपने नए फोल्डेबल फोन (Xiaomi MIX Flip) को लाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन शाओमी अल्ट्रा की तरह होगा। हालांकि, इसके फीचर्स काफी अलग होंगे। इस फोन को कंपनी सबसे स्लिमेस्ट फोल्डेबल फोन बनाने की कोशिश करेगी। नीचे जानें क्या है इसकी खास डिटेल।

Xiaomi MIX Flip की लीक जानकारी

बताया जा रहा है कि फोन का रियर डिजाइन काफी आकर्षक होगा। साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ कैमरा मॉड्यूल में एलईडी फ्लैशलाइट भी मिलेगी। दावा किया जा रहा है कि इस फ्लिप फोन में बड़ी स्क्रीन के साथ बेहतर डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा। फोन में काफी शानदार प्रोसेसर मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी ये संभावित फीचर्स हैं।

Xiaomi MIX Flip के संभावित फीचर्स

बताया जा रहा है कि इस फोन में क्वॉलाकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट मिल सकती है। कंपनी फोन को एंड्रॉइड 14 ओएस के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें 6.78 इंच की मेन स्क्रीन मिल सकती है। फोन में 4400mah की बैटरी के साथ 44वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

फीचर्सXiaomi MIX Flip
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.78 इंच
बैटरी4400mah
रियर कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा32MP

Xiaomi MIX Flip का मुकाबला

इस फोन का मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 5 और OPPO Find N3 Flip से हो सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि इस फोन को इस साल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं किया जाएगा। ऐसे में इस फोन को साल 2024 में उतारा जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026