---Advertisement---

मिड रेंज में आए 32, 40 और 43 inches के धांसू Xiaomi Smart TV, डॉल्बी ऑडियो समेत कई हाईटेक फीचर्स

Xiaomi Smart TV: इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में चीन की मशहूर कंपनी शाओमी ने एक बड़ा धमाका किया है। स्मार्टटीवी पोर्टफोलियो में इजाफा करते हुए कंपनी ने नई टीवी सीरीज को लॉन्च किया है। नई स्मार्टटीवी सीरीज (Xiaomi Smart TV A Series) में एक से बढ़कर एक शानदार खूबियां दी गई हैं। इंडियन मार्केट में शाओमी का ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 22, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Xiaomi Smart TV
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Smart TV: इलेक्ट्रॉनिक सेगमेंट में चीन की मशहूर कंपनी शाओमी ने एक बड़ा धमाका किया है। स्मार्टटीवी पोर्टफोलियो में इजाफा करते हुए कंपनी ने नई टीवी सीरीज को लॉन्च किया है। नई स्मार्टटीवी सीरीज (Xiaomi Smart TV A Series) में एक से बढ़कर एक शानदार खूबियां दी गई हैं। इंडियन मार्केट में शाओमी का पहले से ही काफी अच्छा नाम है, ऐसे में कंपनी ने एक नई टीवी सीरीज उतारी है, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है।

Xiaomi Smart TV की खूबियां

आपको बता दें कि टेक ब्रांड शाओमी ने नई टीवी सीरीज में 3 वेरिएंट वाले मॉडल पेश किए हैं। इसमें 32, 40 और 43 इंच के स्मार्टटीवी शामिल हैं। जानें क्या हैं इन सभी मॉडल्स की खासियत और कीमत। शाओमी ने लेटेस्ट टीवी सीरीज में क्वॉड कोर ए35 चिपसेट दी है। कंपनी ने इस सीरीज में 1.5GB रैम के साथ 8GB स्टोरेज भी दी है। नई सीरीज को मेटल बिल्ड के साथ बनाया गया है और इसे बेजल लैस डिजाइन दिया गया है।

Xiaomi Smart TV के फीचर्स

इसके 32 इंच वाले वेरिएंट में एचडी रेज्योलूशन और बाकी के दोनों वेरिएंट में फुल एचडी प्लस रेज्योलूशन दिया गया है। इनमें विविध पिक्चर इंजन और बेहतर कलर क्वॉलिटी मिलती है। इसमें 20वाट के स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो का भी फीचर दिया गया है। इस नई सीरीज में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, यूएसबी सी पोर्ट, एचडीएमआई, ऑडियो जैक और एवी पोर्ट दिया गया है। इस टीवी सीरीज रिमोट कंट्रोल से कई फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंस, पैचवॉल प्लस, ऑटो लो लैंटेसी मोड, क्रॉमकॉस्ट, मिराकॉस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।  

Xiaomi Smart TV Price

शाओमी के इस नए टीवी सीरीज की शुरुआती कीमत 14999 रुपये 32 इंच वाले मॉडल की और 40 इंच वाले वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये है। वहीं, इसके 43 इंच के मॉडल की कीमत 24999 रुपये रखी गई है। इस नई सीरीज को 25 जुलाई दोपहर 12 बजे कंपनी की आधिकारिक साइट एमआई डॉट कॉम और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026