---Advertisement---

Fukrey 3 Trailer: भोली पंजाबन से फिर भिड़ेगी फुकरा गैंग, इस बार होगी डबल पागलपंती और धमाल

Fukrey 3 Trailer: बॉलीवुड की ड्रामा-कॉमेडी फ़्रेंचाइज़ी फुकरे ने अपनी मज़ेदार स्टोरीलाइन के चलते लाखों फैंस कमाए हैं। अब फ़िल्म का तीसरा भाग Fukrey 3 इस महीने के अंत में रिलीज़ होने जा रहा है। वहीं मंगलवार को फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया है, जिसमें फ़िल्म के किरदार पहले से कहीं ज़्यादा मज़ेदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: सितम्बर 5, 2023 5:20 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 5:50 अपराह्न

Instagram
Follow Us
---Advertisement---

Fukrey 3 Trailer: बॉलीवुड की पॉपुलर ड्रामा-कॉमेडी फ़्रेंचाइज़ी ‘फुकरे’ का दर्शक लंबे समय से इंतज़ार कर रहे हैं। फ़िल्म का पहला पार्ट ‘फुकरे’ साल 2013 में रिलीज़ हुआ था। इसके बाद फ़िल्म का दूसरा पार्ट ‘फुकरे रिटर्न्स’ साल 2017 में रिलीज़ हुआ। दोनों ही फ़िल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब फ़िल्म का तीसरा पार्ट ‘फुकरे 3’ पुराने किरदारों के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज़ के लिए तैयार है। वहीं मंगलवार को फ़िल्म का एक मज़ेदार ट्रेलर रिलीज़ हुआ है जिसमें पहले से कहीं ज़्यादा मस्ती और जुगाड़ देखने को मिल रहा है। 

रिलीज़ हुआ Fukrey 3 का मज़ेदार ट्रेलर 

मंगलवार को फ़िल्म Fukrey 3 का ट्रेलर एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज़ किया गया है। फ़िल्म के इस मज़ेदार ट्रेलर को रिलीज़ करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा “होगा क्या इस बार? लेकर आए हैं एक नया चमत्कार। फुकरे 3 ट्रेलर आ चुका है।” फ़िल्म के इस मज़ेदार ट्रेलर की शुरुआत 2013 से होती जब इस फ़िल्म का पहला पार्ट आया था। उस दौरान पुलकित सम्राट और वरूण शर्मा, जो फ़िल्म में हनी और चुचा के किरदार के लिए पॉपुलर हैं, स्कूल में अपने टीचर से डांट खाते दिखते हैं। इसके बाद सीन बदलता है और हनी व चूचा आख़िरकार स्कूल से निकलने की तैयारी करते हैं। 

इसी बीच ट्रेलर में भोली पंजाबन बनी ऋचा चड्ढा भी अपने दमदार अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह के किरदार भी काफी ज़बरदस्त हैं जिन्हें इस बार फ़िल्म में ज़्यादा स्क्रीन टाइम दिया गया है। वहीं हनी और चूचा की ओजी जोड़ी पहले से भी कहीं ज़्यादा धमाल और जुगाड़ करती दिख रही है। इसके अलावा इस बार फ़िल्म में चूचा एक नए चमत्कार के साथ फैंस को हंसाएगा। 

फ़िल्म का ट्रेलर देख खुश हुए फैंस 

ग़ौरतलब है कि Fukrey 3 के ट्रेलर को देखने के लिए फैन्स काफ़ी उत्सुक थे। ऐसे में फ़िल्म का ये मज़ेदार ट्रेलर देखकर फ़्रेंचाइज़ी के फैन्स काफ़ी खुश हैं। एक यूज़र ने ट्रेलर वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा “फुकरे 3 के लिए बहुत उत्साहित हूं”। दूसरे यूज़र ने लिखा “चूचा को देखकर दिल खुश हो गया”। तीसरे यूज़र ने कमेंट किया “हां, ये हुई ना बात जैसा कि हम चाहते थे और उम्मीद करते थे। मज़ा आ गया दोस्तों! आपको बता दें कि Fukrey 3 फरहान अख़तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है जिसे मृगदीप सिंह लाम्बा ने किया है। यह फ़िल्म इस महीने यानी 28 सितंबर को सिनेमाघरों में लोगों को एंटरटेन करती नज़र आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026