---Advertisement---

IBPS PO की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए गुड न्यूज़, 3039 पदों पर निकली बंपर भर्ती   

IBPS PO 2023: बैंकिंग की तैयारी करने वालों छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बता दें कि बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ‘पीओ 2023’ की नई नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में PO / MT CRP XIII Recruitment 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 1 अगस्त से शुरू हो ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 1, 2023 2:49 अपराह्न

IBPS PO 2023
Follow Us
---Advertisement---

IBPS PO 2023: बैंकिंग की तैयारी करने वालों छात्रों के लिए बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बता दें कि बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने ‘पीओ 2023’ की नई नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में PO / MT CRP XIII Recruitment 2023 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 1 अगस्त से शुरू हो गई है। बता दें कि इस बार फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को ज्यादा समय नहीं दिया गया है। ऐसे में छात्रों को चाहिए की वह सबसे पहले अपने फॉर्म को भर लें। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) के मुताबिक फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2023 रखी गई है। वहीं इस बार PO की भर्ती के लिए 3049 पदों पर भर्ती निकाली गई है।   

PO / MT CRP XIII Recruitment 2023 की अहर्ताएं  

छात्रों की बता दें कि PO / MT CRP XIII Recruitment 2023 के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने अपनी नोटिफिकेशन में फॉर्म की फीस से लेकर हर चीज बताया है। ऐसे में सभी छात्रों को चाहिए कि वह सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट्स ibps.in पर जाकर विजिट करें। इसके बाद दिए गए नोटिफिकेशन को अच्छे से रीड करें। इससे आपको आवेदन करते समय आसानी होगी। 

बता दें कि नोटिफिकेशन के मुताबिक PO / MT CRP XIII Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क General / OBC के लिए 850 रुपए जबकि SC / ST / PH कैंडिडेट्स के लिए 175 रुपए शुल्क रखा है। वहीं बात करें PO / MT CRP XIII की प्रारंभिक परीक्षा की तो इसे सितंबर या अक्टूबर माह 2023 में होने की पूरी संभावना है। वहीं मुख्य परीक्षा नवंबर (November 2023) में होना संभावित है। 

इन प्रमुख बैंकों में होगी  PO / MT CRP XIII की भर्ती 

बैंक की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए इस बार अच्छा मौका मिला है। वह अपने सपने पूरे कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक PO / MT की भर्ती के लिए जिन 3049 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमे कुछ प्रमुख बैंकों के नाम शामिल हैं, जो कि इस प्रकार है – 

  • Bank of India BOI : 224
  • Canara Bank : 500
  • Central Bank of India : 2000
  • Punjab National Bank PNB: 200
  • Punjab & Sind Bank: 125

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026