---Advertisement---

Skin Care: त्वचा का ख्याल रखते हुए इन बातो का रखें ध्यान, वरना हो जाएगा नुकसान

Skin Care: बदलते मौसम में हमारी स्किन में कई बदलाव आने लगते हैं। कभी तेलीय त्वचा तो कभी एकदम रूखी। इसके लिए लोग कई तरह के​ स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं। जिसमें वो तरह-तरह के घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कभी-कभी बाहरी प्रोडक्ट को लाकर अपने फेस पर यूज करते हैं। लेकिन ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 27, 2024 4:22 अपराह्न

Skin Care
Follow Us
---Advertisement---

Skin Care: बदलते मौसम में हमारी स्किन में कई बदलाव आने लगते हैं। कभी तेलीय त्वचा तो कभी एकदम रूखी। इसके लिए लोग कई तरह के​ स्किन केयर रूटीन अपनाते हैं। जिसमें वो तरह-तरह के घरेलू उपायों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कभी-कभी बाहरी प्रोडक्ट को लाकर अपने फेस पर यूज करते हैं। लेकिन हम अपना स्किन रूटिन करते हुए कई तरह की लापरवाही भी कर बैठते हैं। जिससे उनके फेस पर कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं कि, हम अक्सर स्किन केयर करते हुए क्या गलतियां करते हैं।

सुबह के समय न करें स्क्रब

अधिकतर म​हिलाएं सुबह के समय में अपनी त्वचा को स्क्रब करती हैं। ताकि, उनको फ्रेश लुक मिल जाए। लेकिन यह सही नहीं है। दरअसल, सुबह में स्क्रब करने से यूवी किरणों को स्किन के अंदर एंट्री करने का एक रास्ता मिल जाता है। स्क्रब का काम डेड सेल्स को नि​कालना होता है। जो धूप में जाते समय एक सुरक्षा गार्ड का काम करता है।

Skin Care करते समय बार-बार ​प्रोडक्ट्स न बदलें

महिलाएं क्या करती हैं, यदि उनके फेस पर कोई प्रोडक्ट सूट नहीं होता तो वह कोई और प्रोडक्ट खरीद लेती हैं। लेकिन आपको बता दें कि, जो आपकी स्किन के लिए परफेक्ट हो वही इस्तेमाल करें। वरना आपकी स्किन खराब हो सकती है।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

जब भी आप बाहर धूप में जाएं तो ध्यान रखें की सनस्क्रीन को जरूर लगाएं। कभी-कभी लोगों को सनस्क्रीन लगाने की जानकारी भी नहीं होती है। इसके लिए हम आपको बताएंगे सनस्क्रीन दो टाइप की होती हैं। फिजिकल और केमिकल। फिजिकल क्रीम मेकअप के बाद लगाते हैं। केमिकल वाली मेकअप से पहले यूज करते हैं। तो आपको अच्छी और तरीके से सनस्क्रीम इस्तेमाल करनी है।

मौसम के अनुसार करें स्किन क्लींजर का यूज

स्किन क्लींजर को मौसम के अनुसार यूज किया जाना चाहिए। गर्मी में​ त्वचा को ज्यादा क्लीन रखने और एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है। वहीं, सर्दियों में नॉर्मल एक्सफोलिएशन प्रोसेस से भी काम चल सकता है। इसलिए जो भी चीजे इस्तेमाल करें उनके लिए सबसे पहले आपको जानकारी होनी अनिवार्य है। वरना आपकी स्किन खराब हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026