---Advertisement---

Maruti WagonR का CNG या फिर पेट्रोल कौन सा फ्यूल वेरियंट देता है ज्यादा माइलेज? दीवाली पर खरीदने से पहले जानें

Maruti WagonR को खरीदने से पहले ये जरुर जान लीजिए इसका CNG या फिर पेट्रोल कौन का फ्यूल वेरियंट ज्यादा माइलेज देता है। अगर आप इस दीवाली खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो , ये एक बहुत ही अच्छा विकल्प है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2025 5:25 अपराह्न

Maruti WagonR
Follow Us
---Advertisement---

Maruti WagonR : मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में मारुति सुजुकी वैगन आर 2025 की गिनती सबसे टॉप पर होती है। ये बजट में अच्छा माइलेज देती है। यही वजह है कि, इसे सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। अगर आप भी Maruti WagonR को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो, पैसे खर्च करने से पहले ये जरुर जान लें इसका पेट्रोल या फिर CNG कौन सा वेरियंट ज्यादा माइलेज देता है।

Maruti Suzuki Wagon R Price कितना है?

Maruti Wagon R Price 5.79 लाख रुप से लेकर 7.62 लाख रुपए तक है। ये इसकी एक्स शोरुम कीमत है। लेकिन GST घटने के कारण इसे लगभग 50000 से 64000 रुपए सस्ता कर दिया गया है। इसके दोनों फ्यूल वेरिंयट की कीमत घटी है। दीवाली पर खरीदने पर फायदा मिलेगा।

मारुति सुजुकी वैगन आर 2025 का CNG या पेट्रोल कौन सा वेरियंट खरीदें?

Maruti Wagon R का पेट्रोल वेरिएंट 24.35 से लेकर 25.19 km/L तक का माइलेज दे सकता है। इसके साथ ही इसका CNG वेरिएंट 34.05 km/kg तक का माइलेज दे सकता है। पेट्रोल के मुकाबले इसका सीएनजी वेरियंट ज्यादा फायदेमंद है। इसलिए आप इसे खरीद सकते हैं। वैगनआर में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ट्रांसमिशन मिलते हैं। लेकिन पेट्रोल का मैनुअल वेरियंट 24.35kmpl का माइलेज देने में सक्षम है। इसके साथ ही ऑटोमेटिक वेरियंट में 25.19kmpl का माइलेज मिलता है। इसलिए इसका सीएनजी वेरियंट खरीद सकते हैं।

Maruti Suzuki Wagon R के फीचर्स

फीचर Maruti Suzuki Wagon R
इंजन1197 cc का इंजन दिया गया है।
पावरपेट्रोल में 89 bhp @ 6000 rpm की पावर देती है।
टॉर्कपेट्रोल में 113 Nm @ 4400 rpm की टॉर्क देती है।
टॉप स्पीड152 किमी/घंटे की टॉप स्पीड दे सकती है।
बूट स्पेस341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

मारुति सुजुकी वैगन आर कितनी सुरक्षित है?

मारुति सुजुकी वैगन आर हैचबैक कार की सेफ्टी की बात करें तो इसे ग्लोबल NCAP के क्रैश टेस्ट में सुरक्षा की सिर्फ 1 रेटिंग दी गई है। वहीं, बच्चों की सुरक्षा में इसे जीरो रेटिंग दी गई है। चालक और यात्री की सुरक्षा के लिए इस कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें ABS with EBD, Seatbelt Reminder, Rear Parking Sensors, Speed Sensing Auto Door Lock, Electronic Stability Program और Hill Hold Assist जैसे फीचर्स मिलते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026