---Advertisement---

Animal Viral Video: मोबाइल में लड़कियों की रील देख बंदर ने दिया जबरदस्त रिएक्शन, देख आप भी कहेंगे- ‘सो क्यूट’

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं कि उसे देखने पर आंखें अटक जाती है और वह हंगामा मचाने के लिए काफी होता है। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसे देखने के बाद आपके मुंह से भी निकलेगा कितना क्यूट है। दरअसल इस वीडियो में बंदर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 13, 2024 7:25 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 18, 2024 6:05 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं कि उसे देखने पर आंखें अटक जाती है और वह हंगामा मचाने के लिए काफी होता है। ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसे देखने के बाद आपके मुंह से भी निकलेगा कितना क्यूट है। दरअसल इस वीडियो में बंदर मोबाइल में लड़कियों की रील को एंजॉय करते हुए नजर आया। इतना ही नहीं वह इसे देखने के बाद कुछ ऐसा कर बैठा जो किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं आखिर क्या है बंदर के इस वीडियो में खास और क्यों है यह चर्चा में।

Animal Viral Video में बंदर की क्यूटनेस है खास

इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि बंदर रील को एंजॉय कर रहा है। सामने लड़कियों की डांस करती हुई रील्स चल रही है। क्लिप में मोबाइल में लड़कियों की रील को देखकर बंदर उसे किस करने लगता है और इस तरह उसकी हरकत कैमरे में कैद हो जाती है। अब इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। कहना गलत नहीं होगा कि यह काफी अलग है और बंदर का कारनामा किसी को भी खुश कर देने के लिए काफी है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

Animal Viral Video को मिल रहे जबरदस्त लाइक

इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए हुए इस Animal Viral Video को 1,43000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और लोग इसे क्यूट बता रहे हैं। आप इसमें देख सकते हैं कि एक बंदर को वीडियो देखते हुए देख दूसरा बंदर भी आ जाता है। दोनों जिस तरह मोबाइल फोन में रील को एंजॉय कर रहे हैं वह देखने लायक है। यह बात सच है कि जानवर कभी-कभी इस तरह कुछ अलग हरकत कर जाते हैं जो लोगों को काफी पसंद आती है और वीडियो तो वायरल होना लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Migraine

जुलाई 27, 2026

Viral Video

जुलाई 27, 2026

Viral Video

जुलाई 27, 2026

Kriti Sanon

जुलाई 27, 2026

Urfi Javed

जुलाई 26, 2026

Viral Video

जुलाई 26, 2026