---Advertisement---

Cervical Pain के लिए जानिए किस तरह बनाए आयुर्वेदिक तेल, एक्सपर्ट ने बताया कैसे चैन की नींद ले सकते हैं आप

Cervical Pain: सर्वाइकल के दर्द के लिए महंगी दवाइयां खाने की नहीं है जरूरत क्योंकि आप आसानी से आयुर्वेदिक एक्सपर्ट द्वारा बताए गए तेल का इस्तेमाल कर दर्द से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं यह तेल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2025 2:22 अपराह्न

Cervical Pain
Follow Us
---Advertisement---

Cervical Pain: यह सच है कि आयुर्वेद में हर एक उपाय है जिसे आप आजमा सकते हैं लेकिन लोग महंगी दवाइयों के पीछे भागते हैं। डॉक्टर सुभाष गोयल ने सर्वाइकल पेन के लिए एक ऐसा इलाज बताया है जो आप ट्राई कर सकते हैं। सर्वाइकल जैसी बीमारी से अक्सर लोग परेशान रहते हैं जिसकी वजह से गर्दन में दर्द से लेकर अकड़न, सर दर्द, चक्कर आना और हाथ पैर में झुनझुनी से लेकर कई चीजे आपको महसूस होती है। क्या आपको पता है कि एक तेल आपके लिए रामबाण इलाज साबित हो सकता है। यह हम नहीं बल्कि आयुर्वेदिक एक्सपर्ट सुभाष गोयल कहते हैं।

कैसे बनाए Cervical Pain के लिए जादुई आयुर्वेदिक तेल

सर्वाइकल पेन के लिए डॉ सुभाष गोयल कहते हैं की 250 Ml तिल का तेल ले। इसके अंदर आपको दो चम्मच आजवाइन डालनी है और इसमें एक बड़ा चम्मच लहसुन की कलियां डालनी है। इस तेल को आपको इतना पकाना है ताकि लहसुन और आजवाइन पूरी तरह से जल जाए। अब आप इस तेल को उतारे और ठंडा करके छान लीजिये। सर्वाइकल पेन में असरदार इस तेल को आप स्टोर करके रख सकते हैं जो आपके दर्द में फायदेमंद है। एक्सपर्ट की माने तो यह आपके लिए मैजिकल साबित हो सकता है।

सर्वाइकल का दर्द आपको नहीं कर सकता है परेशान

एक्सपर्ट की माने तो जब भी आपको सर्वाइकल पेन होता है आप इस तेल को घुटने में लगा सकते हैं। अगर आपको नींद नहीं आ रही है और दर्द से परेशान रहते हैं तो आप इस तेल को लगाकर चैन से सो सकते हैं। निश्चित तौर पर इस तेल का आपको फायदा मिलेगा और आप आसानी से इसे घर में बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चीज करने की जरूरत नहीं है सिर्फ तिल का तेल आजवाइन और लहसुन से आपको फायदा मिल सकता है।

यह सच है कि सर्वाइकल की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसमें कभी-कभी चलने में भी आपको दिक्कत होता है और संतुलन की कमी हो जाती है। ऐसे में इस तेल को आप लगा सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026