---Advertisement---

Flipkart Fraud Alert: ओपन बॉक्स डिलीवरी घोटाले पर भड़के लोग, वीडियो में किया भांडा फोड़

Flipkart Fraud Alert: ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी Flipkart अपनी बेहतरीन सर्विस के लिए जानी जाती है। कोई भी सामान मंगाना होता है तो लोग झट से ऑफर पर यहां से बुक करते हैं और अपना समय और पैसे बचा लेते हैं। अगर आप भी फ्लिपकार्ट से सामान मंगाते हैं तो एक बार इस वीडियो को ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 14, 2024 5:42 अपराह्न

Flipkart Fraud Alert
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Fraud Alert: ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी Flipkart अपनी बेहतरीन सर्विस के लिए जानी जाती है। कोई भी सामान मंगाना होता है तो लोग झट से ऑफर पर यहां से बुक करते हैं और अपना समय और पैसे बचा लेते हैं। अगर आप भी फ्लिपकार्ट से सामान मंगाते हैं तो एक बार इस वीडियो को जरुर देख लें। क्योंकि इस घोटाने को देखने के बाद आपको खुद की आंखों पर यकीन नहीं होगा। इसके साथ ही आगे से यहां से कुछ भी सामान मंगाते हुए शायद कई बार सोचेंगे।

युवक ने किया Flipkart घोटाले का खुलासा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक शख्स ने उसके साथ हुए घोटाले की वीडियो डाली है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वह फ्लिपकार्ट से कंप्यूटर का प्रोसेसर ऑर्डर करता है। जिसके बाद सामान की डिलीवरी देने के लिए युवक वहां आता है। इस सामान को लेने से पहले वो कंपनी की “Open Box Delivery” सुविधा का लाभ उठाते हुए इसकी अनबॉक्सिंग का वीडियो बनाता है।

डैमेज चेक करने के बाद वह उसे ले लेता है। लेकिन बाद में जब प्रोसेसर को चेक करता है तो उसमें खराबी निकती है। जिसे वापस भेजने के लिए वह रिक्वेस्ट डालता है लेकिन कंपनी इस सामान को वापस लेने से मना कर देती है। युवक का कहना है कि, कंपनी ये ये कहा कि, Open Box Delivery करके युवक ने जब ये चेक कर लिया था तो खराबी कैसे आयी क्योंकि शख्स ने उसे रिसीव किया है।

एक्स पर वीडियो जारी करके क्या कहा?

ऐसे में युवक ने अपने साथ हुए Flipkart Fraud Alert को एक्स पर शेयर किया है। जिसमें उसने लिखा, भारतीय मूल की कंपनी फ्लिपकार्ट “ओपन बॉक्स डिलिवरी” नामक यह घोटाला पेश किया है, जहां डिलीवर किया गया उत्पाद नकली, गुम या क्षतिग्रस्त होने पर आपको रिफंड नहीं मिलेगा। उन सभी को शुभकामनाएँ जो फ़ोन समर्थन पर अपना समय बर्बाद करते हैं। कृपया किसी अच्छे जिला उपभोक्ता वकील का सुझाव दें? ” युवक का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

ये पोस्ट Undisputed (Modi’s family) नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 7 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। जिनमें उनका गुस्सा देखा जा सकता है। इस वीडियो को 13 मार्च को एक्स पर शेयर किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 9, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 8, 2026