---Advertisement---

Intestinal Worms: आयरन की कमी को हल्के में लेने की ना करें गलती, इन समस्याओं से जूझ रहे हैं आप तो डॉक्टर से लें परामर्श

Intestinal Worms: अगर आपको भी है आयरन की कमी और पेट में हो रहे कीड़े तो डॉक्टर से कंसल्ट करने में ना करें देरी वरना सेहत को हो सकते हैं नुकसान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 16, 2024 7:08 अपराह्न

Intestinal Worms
Follow Us
---Advertisement---

Intestinal Worms: लोगों के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है और इसके लिए हम डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी कमी की वजह क्या है। आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन एक वीडियो के साथ इस बारे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत लोगों को सचेत करती हुई नजर आई और पूरी जानकारी दी है। शायद आप भी आयरन की कमी को हल्के में ले रहे होंगे लेकिन अगर आप गौर करें तो यह आपके शरीर के लिए काफी खतरनाक है। ऐसे में डॉक्टर ने एक वीडियो के साथ लोगों को इस बारे में पूरी जानकारी दी है।

पेट की आंतों में कीड़े होने पर हो सकती है ये समस्याएं

इस वीडियो में डॉक्टर प्रियंका बताती है कि पेट में कीड़े की वजह से आपको आयरन की कमी हो सकती है। लेकिन न सिर्फ आयरन की कमी बल्कि इससे विटामिन B12 की भी कमी हो सकती है। इसके अलावा अगर आप कुछ खाते हैं तो आपके शरीर में नहीं लगता है। इसका मतलब आपका वजन नहीं बढ़ रहा है। पेट की आंतों में कीड़े होने की वजह से आपको अपच, पेट फूलना और गेस की समस्या भी आपको हो सकती है। इसकी वजह से आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

डॉक्टर से करें कंसल्ट

ऐसे में आप समय रहते डॉक्टर से कंसल्ट करें और आप अपने पेट के कीड़े की जांच करवा सकते हैं। डॉ प्रियंका शेहरावत बताती है कि इसके लिए आप टेस्ट करवाएं और अगर आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो आप डिवार्मिंग कर सकते हैं साल में एक बार। डॉक्टर आपको एक दवाई देंगे जिससे आपको फायदा मिलेगा। लेकिन अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपको दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर से संपर्क करने के बाद ही आप दवाई या फिर टेस्ट करवाएं ताकि समय रहते आप गंभीर स्थिति से ना पहुंचे।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video:

अप्रैल 22, 2026

Mumbai Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Shamli Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 22, 2026

Shark Tank India

अप्रैल 22, 2026

Viral Video

अप्रैल 22, 2026